Health- सर्दियों की सुबह की धूप सेहत के लिए वरदान

Read Time:  1 min
सर्दियों
सर्दियों
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । जहां गर्मियों में तेज धूप से बचने की सलाह दी जाती है, वहीं सर्दियों में सुबह की हल्की धूप शरीर के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है।

विटामिन डी की प्राकृतिक आपूर्ति

सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे प्राकृतिक और प्रभावी स्रोत है। शरीर को मिलने वाला लगभग 90 प्रतिशत विटामिन डी सूरज की रोशनी से ही प्राप्त होता है। यह विटामिन इम्यून सिस्टम (Vitamin Immune System) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जो शरीर को बैक्टीरिया, वायरस और अन्य रोगों से बचाता है।

सर्दियों में धूप लेने का समय और तरीका

सर्दियों में सुबह 9 से 10 बजे के बीच 10-20 मिनट धूप लेना लाभकारी माना जाता है। बेहतर होगा कि सीधे चेहरे की बजाय पीठ की तरफ से धूप ली जाए, ताकि त्वचा का कालापन न बढ़े। हल्की दोपहर की धूप भी ली जा सकती है, लेकिन त्वचा को जलने से बचाना जरूरी है।

धूप से ब्लड प्रेशर और हृदय स्वास्थ्य पर असर

धूप के संपर्क में आने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड (Nitric Oxide) का स्राव होता है, जो रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। कुछ अध्ययनों में यह भी सामने आया है कि लगभग 20 मिनट धूप लेने के बाद एक घंटे तक ब्लड प्रेशर कम रह सकता है।

धूप मोटापा, डायबिटीज और मानसिक स्वास्थ्य में मददगार

सूरज की रोशनी मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज (Type-2 Diabites) के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, विटामिन डी का अवसादरोधी प्रभाव मूड को बेहतर बनाता है और तनाव कम करता है। रोजाना 15 मिनट धूप में रहने से मेलाटोनिन हार्मोन का संतुलन बनता है, जिससे नींद और बॉडी क्लॉक नियंत्रित रहता है।

सर्दियों में धूप प्राकृतिक औषधि के समान

सर्दियों में ठंड के कारण सुस्ती, जोड़ों में दर्द, बार-बार बीमार पड़ना और थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। विशेषज्ञ बदलते मौसम के अनुसार दिनचर्या और जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करने की सलाह देते हैं। सही समय और संतुलन के साथ ली गई धूप सर्दियों में सेहत के लिए किसी प्राकृतिक औषधि से कम नहीं है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।