Bihar : 6 आईपीएस, 12आईएएस और 36 एसडीओ के हुए तबादले

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

 चुनाव से प्रदेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशासनिक में बड़ा बदलाव किया गया है। चुनाव को देखते हुए लगातार अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग किए जा रहे हैं।

बिहार में इस साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशासनिक मोर्चे पर बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में व्यापक स्तर पर अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में 6 आईपीएस, 12 आईएएस और 36 अनुमंडलों में एसडीओ स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन बदलावों का उद्देश्य चुनावी तैयारियों को चुस्त-दुरुस्त करना और प्रशासनिक मशीनरी को चुस्ती से संचालित करना है।

  • इस फेरबदल में 6 आईपीएस, 12 आईएएस और 36 अनुमंडलों में एसडीओ स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर शामिल हैं।

6 IPS अधिकारियों का तबादला

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार पुलिस सेवा के 2012 बैच के अधिकारी, जो अब तक आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के एसपी के रूप में पटना में तैनात थे, उन्हें राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB) का एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, आईपीएस राकेश कुमार सिन्हा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। वे पूर्व में लोकायुक्त कार्यालय में एसपी के पद पर कार्यरत थे।

12 IAS अधिकारियों का ट्रांसफऱ

वहीं प्रशासनिक सेवा में बड़ा बदलाव करते हुए सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें से कई अधिकारी पहले एसडीओ के पद पर तैनात थे, जिन्हें अब उप विकास आयुक्त (डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर) के रूप में पदस्थापित किया गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि सरकार विकास कार्यों को गति देना चाहती है ताकि चुनाव पूर्व विकास कार्यों का लाभ वोटबैंक तक पहुंच सके।

बिहार के 36 अनुमंडलों में SDO की पोस्टिंग

इसके साथ ही राज्य के 36 अनुमंडलों में नए उपविभागीय पदाधिकारियों (एसडीओ) की नियुक्ति की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को अगले आदेश तक के लिए उनके नाम के समक्ष दर्शाए गए स्थान पर पदस्थापित किया गया है। माना जा रहा है कि जिन अनुमंडलों में लंबे समय से पदस्थ अधिकारी थे, उन्हें हटाकर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी देकर प्रशासनिक निष्पक्षता सुनिश्चित की जा रही है।

Read more : भारत के खिलाफ प्रस्ताव ला रहे पाकिस्तान को 3 देशों ने दिया झटका

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।