Gurugram : गुरुग्राम में एयर होस्टेस की संदिग्ध मौत

Read Time:  1 min
गुरुग्राम
गुरुग्राम
FONT SIZE
GET APP

रात भर पार्टी के बाद सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद हादसा

गुरुग्राम में एयर होस्टेस सिमरन डडवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह दोस्तों के साथ रात भर पार्टी कर रही थीं, और सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

Air Hostess Death In Gurugram: गुरुग्राम में पंजाब की रहने वाली एयर होस्टेस (air hostess) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 22 साल की सिमरन शनिवार रात को यहां अपनी एक दोस्त के पास पार्टी के लिए आई थीं. सुबह तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान मौत हो गई. परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक एयर होस्टेस की संदिग्ध मौत से सनसनी मच गई. पेशे से एयर होस्टेस सिमरन डडवाल 22 साल की थीं. वो मूल रूप से पंजाब के मोहाली की रहने वाली थीं. दिल्ली में रह रही थीं और एयर इंडिया में काम करती थीं. शनिवार रात को सिमरन (Simran) अपनी एक दोस्त के फ्लैट पर आई थीं. यहां उन्होंने दोस्तों संग पार्टी की. फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. दोस्त फौरन सिमरन को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामला डीएलएफ फेज- 1 का है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सिमरन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. जानकारी के मुताबिक, सिमरन पहले विस्तारा एअरलाइंस में काम करती थीं. दो साल से वह एअर इंडिया में होस्टेस थीं

अन्य पढ़े: Rahul Gandhi-राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह को लगाई फटकार, RSS बयान पर जताई आपत्ति

नीतिका के दोस्तों संग की पार्टी

सिनरन शनिवार रात को गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में फ्लैट में किराये पर रहने वाली अपनी दोस्त नीतिका के पास आई थीं. नीतिका भी पेशे से एयर होस्टेस हैं. फ्लैट पर उस वक्त नीतिका के अन्य दोस्त भी मौजूद थे. सभी ने मिलकर रातभर पार्टी की. सुबह करीब पांच बजे सिमरन को सांस लेने में दिक्कत हुई. इस पर दोस्त उन्हें आर्टिमिस अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सैंपल जांच के लिए लैब भेजे

पुलिस ने इस घटना को लेकर सिमरन डडवाल के दोस्तों से पूछताछ की. सूचना मिलने पर उसके परिजन गुरुग्राम पहुंचे. परिवार वालों ने भी कोई आरोप या शक जाहिर नहीं किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है. पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है. सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई करेगी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।