INDIGO-पायलटों को लुभाने एयरलाइंस का 50 लाख तक बोनस ऑफर

Read Time:  1 min
एयरलाइंस
एयरलाइंस
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। भारत की दो प्रमुख एयरलाइंस इंडिगो (Airline Indigo) और एयर इंडिया पायलटों की कमी से जूझ रही हैं। हाल ही में इंडिगो की उड़ानों में हुई भारी अव्यवस्था ने एक बड़े संकट को जन्म दिया है।

पायलटों की कमी से एयरलाइंस पर संकट

नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के लागू होने के बाद पायलटों की उपलब्धता घट गई है। इसके चलते इंडिगो और एयर इंडिया के बीच अनुभवी कैप्टनों को अपनी ओर खींचने की होड़ मची हुई है।

50 लाख तक के ज्वाइनिंग बोनस का ऑफर

पायलटों को लुभाने के लिए एयरलाइंस कंपनियां 50 लाख रुपए तक के भारी-भरकम ज्वाइनिंग बोनस की पेशकश कर रही हैं। एयरलाइन इंडस्ट्री (Airline Industry) में आमतौर पर एचआर टीमें खर्चों को लेकर सख्त रहती हैं, लेकिन ऑपरेशनल संकट ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है।

कैप्टनों को मिल रहे सीधे कॉल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया और इंडिगो के कैप्टनों को दूसरी एयरलाइंस से फोन आ रहे हैं, जिनमें उन्हें 50 लाख रुपए तक के बोनस का ऑफर दिया जा रहा है। पहले इंडिगो अनुभवी पायलटों को जोड़ने के लिए 15 से 25 लाख रुपए का बोनस देती थी, लेकिन अब यह राशि दोगुनी हो चुकी है।

विदेशी एयरलाइंस की ओर बढ़ रहे भारतीय पायलट

बेहतर सुविधाओं और वेतन के लिए भारतीय पायलट वियतनाम और मिडिल-ईस्ट की एयरलाइंस का रुख कर रहे हैं। एक पूर्व कैप्टन के मुताबिक, अगर भारत में कामकाजी हालात नहीं सुधरे तो पायलटों का पलायन रोकना मुश्किल होगा।

पायलटों को मनाने के लिए सैलरी और भत्तों में बढ़ोतरी

पायलटों की नाराजगी दूर करने के लिए दोनों एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी तिजोरी खोल दी है। इंडिगो ने अगले महीने से भत्तों में बढ़ोतरी कर सैलरी बढ़ाने का ऐलान किया है, जबकि एयर इंडिया जनवरी के पहले हफ्ते में एक नई पॉलिसी लाने की तैयारी में है।

एफडीटीएल नियमों से बढ़ी पायलटों की जरूरत

सरकार ने पायलटों की थकान कम करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए एफडीटीएल नियमों को सख्त किया है। अब एक ही फ्लाइट शेड्यूल को चलाने के लिए पहले से ज्यादा पायलटों की जरूरत पड़ रही है।

जनवरी में 100 नए पायलटों की भर्ती का भरोसा

इंडिगो ने डीजीसीए को भरोसा दिलाया है कि वह केवल जनवरी महीने में ही करीब 100 नए पायलटों की भर्ती करेगी, ताकि उड़ानों में देरी और कैंसिलेशन की समस्या दोबारा न हो

इंडिगो का मालिक कौन है?

राकेश गंगवाल (जन्म जुलाई 1953) एक भारतीय-अमेरिकी अरबपति व्यवसायी हैं। वे राहुल भाटिया के साथ इंडिगो एयरलाइंस के सह-संस्थापक हैं। वे यूएस एयरवेज ग्रुप के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इंडिगो को 6e क्यों कहा जाता है?

इंडिगो को सिक्स ई क्यों कहा जाता है? महोदय, सिक्स ई इंडिगो का विशिष्ट आईएटीए कोड है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ द्वारा आवंटित किया गया है ।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।