తెలుగు | Epaper

International : पाकिस्तान में फिर बड़ा कांड, अब बस पर अटैक

digital
digital
International : पाकिस्तान में फिर बड़ा कांड, अब बस पर अटैक

पहचान देखकर 9 लोगों को मारी गोली

पाकिस्तान (Pakistan) में फिर बड़ा अटैक हुआ है, जिसमें हमलावरों ने 9 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल, स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर है कि हमलावरों ने एक बस को रोका और यात्रियों को उतारकर गोली मार दी थी। बलूचिस्तान (Balochistan) के अधिकारी इसे आतंकवादी घटना बता रहे हैं। इस साल मार्च में ही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हाईजैक कर लिया था।

अधिकारियों ने की पुष्टि

जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कम से कम 9 लोगों की हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि क्वेटा से लाहौर जाने वाली बस में सवार यात्रियों को उतारकर अगवा किया और गोली मार दी। घटना उत्तरी बलूचिस्तान के पास झोब शहर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने बस को रोका, यात्रियों को उतारा और चुनकर पहचान कर 9 लोगों की हत्या कर दी।

पाकिस्तान

अस्पताल में किया गया शिफ्ट

झोब पुलिस उपायुक्त नावेद आलम ने कहा कि यात्रियों को वाहनों से अगवा करने के बाद उन्हें गोली मारी गई थी। उन्होंने कहा कि शवों को बलूचिस्तान के बारखान जिले के रेखनी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने घटना की निंदा की और उसे आतंकवादी कृत्य करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘आतंकवादियों ने यात्रियों को बस से उतारा, पहचान की और बेरहमी से 9 मासूम पाकिस्तानियों की हत्या कर दी।’

बुगती ने इसे ‘खुला आतंकवाद’ बताया

रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फिलहाल, उनकी तलाश जारी है। मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इसे ‘खुला आतंकवाद’ बताया और तार फित्ना ए हिन्दुस्तान से जोड़े। बुगती का कहना है कि हमलावरों ने जानबूझकर पाकिस्तानी पहचान के कारण मासूम नागरिकों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा है कि आतंकवादियों ने एक बार फिर अपना डरपोक रवैया दिखाया है। साथ ही कहा है कि मासूमों का खून व्यर्थ नहीं होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह देश के खिलाफ युद्ध है और हमारा जवाब मजबूत और निर्णायक होगा।

Read More : Crime : टेनिस खिलाड़ी राधिका की पिता ने क्यों की हत्या? जानिए वजह

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- भारत पहुंचा 6 एलपीजी जहाज, आपूर्ति सुरक्षित, जनता को घबराने की जरूरत नहीं

National- भारत पहुंचा 6 एलपीजी जहाज, आपूर्ति सुरक्षित, जनता को घबराने की जरूरत नहीं

National- जाम से बचने का नया तरीका, 1500 किमी तक उड़ान भरेगी फ्लाइंग टैक्सी

National- जाम से बचने का नया तरीका, 1500 किमी तक उड़ान भरेगी फ्लाइंग टैक्सी

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870