Cyber Fraud- साइबर ठगों का नया तरीका, गैस बुकिंग के नाम पर भेज रहे APK फाइल

Read Time:  1 min
साइबर ठगों
साइबर ठगों
FONT SIZE
GET APP

तिरुवनंतपुरम,। अगर आपके मोबाइल पर अचानक गैस बुकिंग अपडेट (Gas Booking Update) या एलपीजी बिल पेंडिंग का मैसेज आए, तो इसे हल्के में न लें। यह एक साइबर जाल हो सकता है। केरल पुलिस ने इस नए फ्रॉड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसमें ठग गैस सिलेंडर बुकिंग के बहाने लोगों के बैंक अकाउंट तक पहुंच बना रहे हैं।

SMS और WhatsApp के जरिए बना रहे शिकार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साइबर ठग एलपीजी सिलेंडर(LPG Cyliender) की कमी जैसी खबरों का फायदा उठाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। सबसे पहले यूजर को एक एसएमएस भेजा जाता है, जिसमें गैस बिल अपडेट या बुकिंग अधूरी होने की बात कही जाती है। इसके बाद ठग व्हाट्सएप पर संपर्क कर “गैस बिल अपडेट APK” नाम की फाइल भेजते हैं।

APK फाइल बन रही सबसे बड़ा खतरा

यह APK फाइल असल में एक खतरनाक ऐप होती है। जैसे ही कोई यूजर इसे डाउनलोड (Download) और इंस्टॉल करता है, उसका मोबाइल पूरी तरह ठगों के नियंत्रण में चला जाता है। इसके जरिए साइबर अपराधी फोन में मौजूद बैंकिंग ऐप्स, यूपीआई डिटेल्स, पासवर्ड और ओटीपी तक की जानकारी हासिल कर लेते हैं।

खाते से गायब हो रहे पैसे

जानकारी मिलने के बाद ठग बिना किसी सूचना के बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं। कई मामलों में लोगों को तब पता चलता है, जब उनके खाते से रकम पहले ही गायब हो चुकी होती है।

डिजिटल सर्विस बढ़ने के साथ बढ़ा खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर फ्रॉड के तरीके भी तेजी से बदल रहे हैं। गैस बुकिंग जैसी रोजमर्रा की सेवाओं को निशाना बनाना आसान होता है, क्योंकि लोग ऐसे मैसेज पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं।

केरल पुलिस की चेतावनी

केरल पुलिस ने लोगों को साफ चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिए आए APK फाइल को कभी भी डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।

अन्य पढ़े: Delhi-एनआईए की बड़ी कार्रवाई, छह यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार, एक अमेरिकी भी हिरासत में

फ्रॉड होने पर तुरंत करें ये काम

अगर गलती से आपने कोई संदिग्ध ऐप इंस्टॉल कर लिया है या आपको फ्रॉड का शक है, तो तुरंत अपने बैंक को सूचना दें और अकाउंट को सुरक्षित करें। इसके साथ ही राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।