తెలుగు | Epaper

Latest News : दिल्ली ब्लास्ट के बाद DMRC का बड़ा फैसला

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : दिल्ली ब्लास्ट के बाद DMRC का बड़ा फैसला

लाल किला मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेगा

  • दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी में उच्च सतर्कता (High Alert) जारी कर दी है।
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया है।
  • यात्रियों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और मेट्रो अपडेट्स पर नजर रखें।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन (metro station) अगली सूचना तक बंद रहेगा. बीते दो दिनों से लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद है. अब इस आदेश को आगे बढ़ाया गया है. लोगों की भारी भीड़ को सुरक्षा दृष्टि से रोकने और जांच में किसी भी तरह की रुकावट ना आए इसके चलते यह फैसला लिया गया है. अब तक इस मामले में जांच एजेंसियां 500 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है

दिल्ली ब्लास्ट के बाद दो दिनों से लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद है. अब इसे अगले आदेश तक के लिए बंद करने का फैसला दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने लिया है. यह फैसला सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है. लाल किले के आसपास जाने वाले लोगों को जमा मस्जिद और कशमीर गेट मेट्रो स्टेशन पर उतरना पड़ रहा है. धमाके के बाद मंगलवार को पहली बार मेट्रो स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया गया था।

अगले आदेश तक लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद

इसके बाद इस फैसले को बुधवार को जारी रखा गया. अब DMCR ने बड़ा अपडेट देते हुए लाल किला मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला लिया है. DMCR ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी शेयर की है. फिलहाल बाकी स्टेशनों की गतिविधि सामान्य रूप से चलती रहेगी।

अन्य पढ़ें: दिल्ली धमाके का समर्थन करने वाले 15 गिरफ्तार, सीएम ने किए नाम उजागर

DMRC के लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले से उसके आसपास रहने या फिर काम करने वाले लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी जरूरी हो रही है, लेकिन सुरक्षा की नजरिये से यह एक अहम फैसला है।

12 लोगों की मौत

सोमवार शाम लाल किले के आसपास सब कुछ आम दिनों की तरह चल रहा था. इसी बीच करीब शाम 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक i20 कार में जोरदार विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना जोरदार था कि कई गाड़ियों के साथ- साथ लोगों के भी परखच्चे उड़ गए. इस ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों को मौत हो चुकी है, जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

500 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में अब तक जांच एजेंसियों 500 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. दिल्ली समेत पूरा देश हाई अलर्ट पर है. मामले में रोजाना नए-नए और हैरान करने वाला खुलासे हो रहे हैं. बुधवार शाम हुई कैबिनेट की बैठक में इस घटना को आतंकी हमला माना गया है।

क्या दिल्ली मेट्रो सरकारी है या प्राइवेट?

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जिसे डीएमआरसी के नाम से भी जाना जाता है) एक केंद्र-राज्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है जो दिल्ली मेट्रो का संचालन करती है। दिल्ली मेट्रो के संचालन के अलावा, डीएमआरसी भारत और विदेशों में मेट्रो रेल, मोनोरेल और हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं की योजना और कार्यान्वयन में भी शामिल है।

अन्य पढ़ें:

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

FASTag यूजर्स को झटका, वार्षिक पास महंगा

FASTag यूजर्स को झटका, वार्षिक पास महंगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870