తెలుగు | Epaper

Operation Sindoor के बाद करतारपुर कॉरिडोर बंद, 150 सिख तीर्थयात्रियों को भेजा गया वापस

digital
digital

करतारपुर कॉरिडोर “अगले आदेश तक” बंद

भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर ही एकमात्र खुला संपर्क मार्ग है। ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के कुछ ही घंटों के बाद इस रुट को भी बुधवार सात मई की सुबह बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान के नारोवाल जिले में ऐतिहासिक श्री दरबार साहिब गुरुद्वारा की तीर्थयात्रा के लिए करतारपुर कॉरिडोर से होकर आए लगभग 150 भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को बुधवार सुबह चेक पोस्ट पर डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद घर लौटने के निर्देश दिए गए है। गृह मंत्रालय के आव्रजन ब्यूरो ने करतारपुर कॉरिडोर को “अगले आदेश तक” बंद कर दिया है। इस संबंध में गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने कहा कि कॉरिडोर आज (बुधवार) के लिए बंद कर दिया गया है।

11 बजे के आसपास तीर्थयात्रियों को लौटाया गया वापस

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों के लिए जिला प्रशासन को सरकार से कोई आदेश नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि करतारपुर कॉरिडोर जाने के लिए तीर्थयात्री बुधवार सुबह करीब 9 बजे पहुंचने लगे थे, इस आशंका के बीच कि तड़के से चल रहे संघर्ष के कारण उन्हें पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आव्रजन और रक्षा अधिकारियों की मानें तो स्थिति अनुकूल नहीं है। सुबह 11 बजे के आसपास तीर्थयात्रियों को वापस लौटाया गया।

एक तीर्थयात्री ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम इसमें शामिल नहीं हो सके, लेकिन राष्ट्रीय हित सबसे ऊपर है।’ बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सीमा पर बढ़ते तनाव के बाद पाकिस्तान जाने वाले भारतीय सिख तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट आई है। 23 अप्रैल को भारत सरकार ने आतंकवादी हमले के सीमापार संबंधों के मद्देनजर पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने का निर्णय लिया था। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे।

तीर्थयात्रियों

….तीर्थयात्रियों को उसी दिन लौटना होता था वापस

वहीं अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर एकीकृत चेकपोस्ट के माध्यम से व्यापार निलंबित कर दिया गया था जबकि करतारपुर कॉरिडोर अबतक खुला हुआ था। इस गलियारे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने 9 नवंबर, 2019 को गुरु नानक की 550वीं जयंती पर किया था, जिससे भारतीय सिख समुदाय की ऐतिहासिक गुरुद्वारे के खुले दर्शन-दीदार की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई थी।

द्विपक्षीय समझौते के तहत, भारतीय श्रद्धालुओं को मंदिर तक वीजा-मुक्त पहुंच प्राप्त है, जो 1947 के विभाजन के बाद भारतीय और पाकिस्तानी पंजाब के लोगों के लिए मिलन स्थल बन गया है। यह गलियारा आमतौर पर सुबह से शाम तक खुला रहता था और तीर्थयात्रियों को उसी दिन वापस लौटना होता था। पिछले वर्ष दोनों देशों ने समझौते को पांच वर्ष के लिए नवीनीकृत किया। प्रारंभ में यह गलियारा चार महीने तक चालू रहा, उसके बाद दोनों देशों की सरकारों ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इसे बंद कर दिया। इसे 17 नवंबर, 2021 को खोला गया था।

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

FASTag यूजर्स को झटका, वार्षिक पास महंगा

FASTag यूजर्स को झटका, वार्षिक पास महंगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870