Modi israel visit : Narendra Modi दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर Israel पहुंचे हैं। तेल अवीव के बेन-गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu पहुंचे, जिसे दोनों देशों के घनिष्ठ संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है।
2017 में अपनी पहली यात्रा के बाद लगभग नौ वर्षों पश्चात मोदी का इजरायल दौरा भारत–इजरायल रणनीतिक साझेदारी के मजबूत होते संबंधों का संकेत माना जा रहा है।
इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण मोदी का इजरायली संसद Knesset को संबोधित करना है। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर केनेस्सेट भवन को भारतीय तिरंगे के रंगों से सजाया जाना विशेष महत्व रखता है।
अन्य पढ़े: अस्पताल ले जाए गए इमरान खान, इलाज के बाद फिर जेल भेजे गए
दोनों नेता पश्चिम एशिया की बदलती भू-राजनीतिक (Modi israel visit) परिस्थितियों पर चर्चा करेंगे। उच्च स्तरीय बैठक में आर्थिक सहयोग, रक्षा, सुरक्षा, तकनीक और कृषि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। विशेष रूप से रक्षा तकनीक सहयोग और नवाचार साझेदारी प्रमुख विषय रहेंगे।
मोदी की यात्रा के स्वागत में इजरायली मीडिया ने “नमस्ते… शालोम” शीर्षकों के साथ विशेष कवरेज प्रकाशित किया। इजरायल प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी और नेतन्याहू के बीच व्यक्तिगत मित्रता दो लोकतांत्रिक देशों के मजबूत संबंधों का प्रतीक है। यात्रा के दौरान मोदी भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :