मुख्य बातें: –
- माल ढुलाई और जरूरी सामान महंगे होने की आशंका
- नई कीमतें सुबह 6 बजे से लागू
- ईंधन कीमतों में फिर उछाल, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। लगातार बढ़ते ईंधन दामों ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। नई कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं, जिसका असर अब परिवहन से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं तक पर पड़ सकता है।
एक महीने में तीसरी बार बढ़ोतरी
दिल्ली (Delhi) के ईंधन डीलरों के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले इसी महीने दो बार और दाम बढ़ाए जा चुके हैं। सप्ताह की शुरुआत में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी, जबकि उससे पहले 3 रुपये प्रति लीटर तक कीमतें बढ़ाई गई थीं।
महंगाई बढ़ने की आशंका
विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन महंगा होने से माल ढुलाई की लागत बढ़ेगी। इसका सीधा असर फल-सब्जियों, राशन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर पड़ सकता है। आने वाले दिनों में आम लोगों का घरेलू बजट और प्रभावित होने की संभावना है।
Read Also : Weather- गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
कच्चे तेल की कीमतों का असर
डीलरों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव और तेल कंपनियों की बढ़ती लागत के कारण कीमतों में यह संशोधन किया गया है। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय वैट और परिवहन शुल्क के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम अलग हो सकते हैं।
Read More :