मुख्य बातें: –
- 28 मई तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी
- 21 मई को आयोजित हुई थी परीक्षा
- 7994 पदों पर होगी भर्ती
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSC) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुई आंसर-की
आयोग ने आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट (PDF Format) में जारी की है, जिससे अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तय समय के भीतर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें।
28 मई तक वेबसाइट पर रहेगी एक्टिव
लेखपाल भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 28 मई 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 7994 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट
ऐसे डाउनलोड करें Answer Key
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “View All News & Alerts” सेक्शन खोलें
- “UPSSSC Lekhpal Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर आंसर-की पीडीएफ खुल जाएगी
- भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें
रिजल्ट भी जल्द होगा जारी
आयोग द्वारा उत्तर कुंजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
Read More :