SBI- 7150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 8 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

Read Time:  1 min
SBI Apprentice Recruitment 2026
SBI Apprentice Recruitment 2026
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई
  • ₹15,000 प्रति माह मिलेगा स्टाइपेंड
  • चयन ऑनलाइन टेस्ट और लोकल लैंग्वेज टेस्ट से होगा

नई दिल्ली। (State Bank of India) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत 7150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेश (Notification) जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 मई 2026 से 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका

इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन (Graduation) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 1 अप्रैल 2026 के अनुसार 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 19 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 8 जून 2026
  • ऑनलाइन परीक्षा: संभावित जुलाई 2026
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट: परीक्षा परिणाम के बाद

एक साल की होगी ट्रेनिंग

चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान ₹15,000 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते नहीं दिए जाएंगे।

ऐसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल होगा। अंतिम चयन मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन से पहले जरूरी बातें

  • उम्मीदवार का NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है
  • एक उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकता है
  • पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिसशिप कर चुके उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे

बिहार समेत कई राज्यों में सीटें

भर्ती के तहत बिहार में 58 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और तमिलनाडु समेत देशभर के राज्यों में वैकेंसी निकाली गई है।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹300
  • एससी / एसटी / PwBD: शुल्क नहीं

SBI Apprentice Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

चरण-1: ऑनलाइन लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप)

विषयप्रश्नअंकसमय
सामान्य / वित्तीय जागरूकता252515 मिनट
सामान्य अंग्रेजी252515 मिनट
गणितीय योग्यता252515 मिनट
रीजनिंग एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड252515 मिनट
कुल10010060 मिनट

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग समय निर्धारित होगा।
  • गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
  • हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे।
  • सामान्य अंग्रेजी को छोड़कर बाकी प्रश्न राज्य के अनुसार क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होंगे।
  • SC/ST/OBC/PwBD उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट मिलेगी।
  • मेरिट लिस्ट राज्य और श्रेणी के अनुसार तैयार की जाएगी।

हिंदी और अंग्रेजी माध्यम वाले प्रमुख राज्य

  • बिहार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • राजस्थान
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय भाषा वाले राज्य

  • महाराष्ट्र – मराठी
  • गुजरात – गुजराती
  • पंजाब – पंजाबी
  • पश्चिम बंगाल – बंगाली
  • तमिलनाडु – तमिल
  • तेलंगाना / आंध्र प्रदेश – तेलुगु / उर्दू
  • केरल – मलयालम
  • कर्नाटक – कन्नड़
  • ओडिशा – ओड़िया

चरण-2: लोकल लैंग्वेज टेस्ट

ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का स्थानीय भाषा परीक्षण होगा।

  • जो उम्मीदवार 10वीं या 12वीं में संबंधित स्थानीय भाषा पढ़ चुके हैं, उन्हें यह टेस्ट नहीं देना होगा।
  • स्थानीय भाषा में असफल उम्मीदवार चयनित नहीं होंगे।
  • यात्रा खर्च SBI द्वारा नहीं दिया जाएगा।

चरण-3: मेडिकल टेस्ट

अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। मेडिकल फिट पाए जाने पर ही अप्रेंटिसशिप दी जाएगी।

SBI क्लर्क भर्ती में मिलेगा फायदा

जो उम्मीदवार SBI अप्रेंटिस ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करेंगे, उन्हें भविष्य की जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) भर्ती में वेटेज / छूट मिल सकती है।

Read Also : Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट 

प्रतियोगिता का स्तर कैसा रहेगा?

7150 सीटों के बावजूद इस भर्ती में प्रतिस्पर्धा काफी ज्यादा रहने की संभावना है।

विशेषकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना जैसे राज्यों में कटऑफ ऊंचा जा सकता है।

  • परीक्षा स्तर आसान से मध्यम रहने की उम्मीद
  • स्पीड और एक्यूरेसी बेहद जरूरी
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भी कई उम्मीदवार बाहर हो सकते हैं

कौन उम्मीदवार आवेदन न करें?

  • जो SBI में स्थायी नौकरी चाहते हैं
  • जिन्होंने पहले अप्रेंटिसशिप की हो
  • जिनकी उम्र 20-28 वर्ष सीमा से बाहर हो
  • जिनके पास ग्रेजुएशन डिग्री नहीं हो
  • जिन्हें स्थानीय भाषा नहीं आती हो
  • जिनका CIBIL या लोन रिकॉर्ड खराब हो

आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें

  • गलत राज्य या भाषा चुनना
  • गलत कैटेगरी भरना
  • धुंधली फोटो / सिग्नेचर अपलोड करना
  • एक से अधिक आवेदन करना
  • गलत मोबाइल नंबर या ईमेल देना
  • नेगेटिव मार्किंग को नजरअंदाज करना

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।