UP : मंदिर में शादी, फिर धमकी, दो दिन बाद युवक बोला- ‘ये तो मजाक था’

Read Time:  1 min
यूपी
यूपी
FONT SIZE
GET APP

शादी के बाद बदला युवक का व्यवहार

यूपी के बरेली में एक चौंकाने वाले मामले में मुस्लिम युवक ने युवती से मंदिर में शादी की, लेकिन शादी के महज दो दिन बाद ही उसने रिश्ते को मजाक बताना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार युवक का व्यवहार अचानक पूरी तरह बदल गया।

युवती को दी जान से मारने की धमकी

‘ज्यादा बोली तो टुकड़े करके फ्रीज में भर दूंगा’- पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर युवक ने उसे डराते हुए गंभीर धमकी दी। कथित तौर पर युवक ने कहा कि अगर उसने ज्यादा बात की तो उसके टुकड़े करके फ्रीज में भर देगा।

यूपी के बरेली में हिंदू नाम बताकर युवती से शादी (Marriage) करने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता शुक्रवार को SSP कार्यालय पहुंची और आरोपी युवक व उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने पहले खुद को हिंदू बताकर उससे प्रेम संबंध बनाए और बाद में उसकी असली पहचान सामने आई।

जानें पूरा मामला

पीड़िता का आरोप है कि 2023 में वह गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) की नौकरी करती थी। वहीं उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम राज गुप्ता बताया। युवती का आरोप है कि युवक खुद को इंजीनियर बताता था और हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करता। उसका माथे पर तिलक लगाना, हाथ में कलावा पहनना और मंदिर जाना जैसी बातों से उसे भरोसा हो गया कि युवक हिंदू है। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

प्रेग्नेंट होने पर की शादी

कुछ समय बाद युवती नौकरी छोड़कर बरेली लौट आई, लेकिन दोनों के बीच बातचीत जारी रही। आरोप है कि मार्च 2024 में युवक बरेली आया और शादी का झांसा देकर उसे रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि वह गर्भवती हो गई तो आरोपी उसे गुरुग्राम ले गया और गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।

युवती से बोला कय्यूम- सिर्फ मजाक थी शादी

शादी में दोनों पक्षों के कुछ लोग शामिल हुए और वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाले गए। लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी का भाई दोनों को गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित फ्लैट में ले गया, जहां युवती को बताया गया कि शादी केवल मजाक थी। युवती ने आरोपी के भाई पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

अन्य पढ़े: Bareilly Crime News : 2 बार रिहर्सल के बाद शिक्षक ने रची खौफनाक साजिश

मुस्लिम धर्म अपनाने का बनाया दबाव  

इसी दौरान युवती को पता चला कि जिस युवक को वह राज गुप्ता समझ रही थी, उसका असली नाम कय्यूम है। पीड़िता का आरोप है कि फरवरी 2025 में बेटी के जन्म के बाद आरोपी और उसके परिवार ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे अलग रहने के लिए मजबूर कर दिया गया।

विरोध पर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी

युवती का कहना है कि आरोपी कई बार उसके कमरे पर पहुंचकर मारपीट कर चुका है और जान से मारने की धमकी भी देता रहा। कय्यूम ने उससे कहा कि अगर ज्यादा बोली तो टुकड़े करके फ्रीज में भर दूंगा। पीड़िता ने बताया कि स्थानीय पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

इस मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा है कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और सीबीगंज पुलिस को जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।