भारत में ईद के पावन अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने नागरिकों को बधाई दी और शांति, सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई प्रमुख नेताओं ने अपने संदेश साझा किए।
शनिवार को देश भर में ईद मनाई गई। सुबह-सुबह लोगों ने मस्जिद जाकर ईद की नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले लगकर बधाइयां भी दीं।
नई दिल्ली: देश भर में आज ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के लिए देश भर की मस्जिदों में लोग पहुंचे और एकजुटता एवं अकीदत की भावना के साथ त्योहार मनाया। ईद के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने देशवासियों को बधाई दी। इसके अलावा पीएम मोदी ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी। ईद के मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। ईद पर सुबह-सुबह नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई भी दी। आइये जानते हैं कि ईद के अवसर पर विभिन्न नेताओं ने देशवासियों को किस तरह से बधाई दी।
राष्ट्रपति ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में बधाई देते हुए लिखा, (Eid-ul-Fitr) “ईद-उल-फ़ित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।”
पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शनिवार को लोगों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए चारों ओर भाईचारा एवं दयालुता बढ़ने की आशा जताई। देश में शनिवार को ईद मनाई जा रही है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं। यह दिन चारों ओर भाईचारे एवं दयालुता को और बढ़ाए। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें। ईद मुबारक!”
राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और काग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए लिखा, “ईद मुबारक! आपको और आपके प्रियजनों को खुशी, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं।”
अन्य पढ़े: IPL- आईपीएल प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर, खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका
अखिलेश यादव ने शेयर कीं तस्वीरें
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ईद की बधाई दी है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने ईद से जुड़ी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह मुस्लिम समाज के लोगों के साथ ईद मिलन समारोह में शामिल होते देखे जा सकते हैं। एक्स पर ईद से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, “संदेश ये देता ईद मिलन, हो ख़ुशहाली और अमन”।
मायवती ने भी दी मुबारकबाद
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर ईद की मुबारकबाद देते हुए लिखा, “रमज़ान के मुबारक/पवित्र महीने में एक महीना का रोज़ा और तरावीह आदि की इबादतों के बाद आज ईद-उल-फ़ित्र त्योहार के ख़ुशी की उत्तर प्रदेश व समस्त देशवासियों में भी ख़ासकर देश एवं दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुसलमान परिवारों को मेरी दिली मुबारकबाद तथा अन्य भारतीयों के साथ-साथ उन सभी के लिए भी अच्छी ज़िन्दगी की शुभकामनायें, जिसकी गारण्टी परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के भारतीय संविधान ने सभी नागरिकों को दी है। सभी लोग आपसी मेलजोल, भाईचारा, सौहार्द, संयम व सहनशीलता की परम्परा को बनाए रखने में अपना पूरा योगदान दें, ताकि देश में समतामूलक विकास की बात आगे बढ़े और यहाँ देश की ख़ुशी एवं ख़ुशहाली में सभी लोग उसके हिस्सेदार बनकर उस पर गर्व करें।”
अन्य पढ़े: