తెలుగు | Epaper

Rajasthan : करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे PM मोदी

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle

PM मोदी आगामी 22 मई को बीकानेर में होंगे और करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और CM भजनलाल भी पीएम मोदी के साथ होंगे।

भारत के PM मोदी नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकेनेर में स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन करने जाने वाले हैं। पीएम मोदी आगामी 22 मई को करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। आइए जानते हैं करणी माता मंदिर के इतिहास और इसकी मान्यता के बारे में।

कहां स्थित है करणी माता मंदिर?

करणी माता मंदिर राजस्थान के बीकानेर से करीब 30 किलोमीटर दूर देशनोक इलाके में स्थित है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि करणी माता साक्षात मां दुर्गा हैं। साल में दोनों नवरात्रि के अवसर पर करणी माता मंदिर में भारी भीड़ जुटती है। इस दौरान करणी माता के मंदिर को सजाकर उत्सव भी मनाया जाता है।

क्या है मंदिर का इतिहास?

करणी माता मंदिर का निर्माण करीब 15वीं शताब्दी में राजपूत राजाओं ने करवाया था। करणी माता जोधपुर और बीकानेर पर शासन करने वाले राठौड़ राजाओं की आराध्य थीं। करणी माता को बीकानेर राजघराने की कुलदेवी माना जाता है। ये भी माना जाता है कि इनके आशीर्वाद से ही बीकानेर और जोधपुर रियासत की स्थापना हुई थी। जानकारी के मुताबिक, करणी माता के वर्तमान मंदिर का निर्माण  बीकानेर रियासत के महाराजा गंगा सिंह ने 20वीं शताब्दी के शुरुआत में कराया था।

चूहों के कारण भी प्रसिद्ध है मंदिर

बीकानेर में स्थित करणी माता मंदिर को चूहों का मंदिर भी कहते हैं। ऐसे इसलिए है क्योंकि इस पवित्र मंदिर में करीब 20 हजार काले चूहे रहते हैं। मंदिर में सुबह पांच बजे मंगला आरती और शाम सात बजे आरती के समय चूहों का जुलूस दिखता है। मान्यता है कि जहां मंदिर है वहां करणी माता एक गुफा में रहकर अपने इष्ट देव की पूजा करती थीं। आज भी मंदिर परिसर में ये गुफा मौजूद है। इसके अलावा मंदिर के मुख्य द्वार पर संगमरमर की नक्काशी की गई है जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। 

Read more: National : राजस्थान में कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे विजय शाह

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

FASTag यूजर्स को झटका, वार्षिक पास महंगा

FASTag यूजर्स को झटका, वार्षिक पास महंगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870