Vande Bharat- 17 जनवरी को देश को मिलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मोदी करेंगे उद्घाटन

Read Time:  1 min
मोदी
मोदी
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश को पहली बार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 17 जनवरी को इस हाईटेक स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलेगी और लंबी दूरी की यात्रा को पहले से कहीं अधिक आरामदायक बनाएगी।

मालदा टाउन से हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मालदा टाउन से पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन कामाख्या और हावड़ा जंक्शन के बीच परिचालित होगी।

6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस की भी होगी शुरुआत

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ के साथ ही रेलवे छह नई अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) भी शुरू करने जा रहा है। यात्रियों को इन ट्रेनों की सेवाएं 17 और 18 जनवरी से मिलने लगेंगी।

इन रूट्स पर चलेंगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

रेलवे द्वारा शुरू की जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस के रूट इस प्रकार हैं:

  • 16107/16108: ताम्बरम – संतरागाछी
  • 16597/16598: एसएमवीटी बेंगलुरु – अलीपुरद्वार जंक्शन
  • 16523/16524: एसएमवीटी बेंगलुरु – बालुरघाट
  • 16223/16224: एसएमवीटी बेंगलुरु – राधिकापुर
  • 20603/20604: न्यू जलपाईगुड़ी – नागरकोइल
  • 20609/20610: न्यू जलपाईगुड़ी – तिरुचिरापल्ली

52 हफ्तों में 52 सुधार का रोडमैप

दिल्ली में आयोजित अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वर्ष 2026 भारतीय रेलवे के लिए सुधारों का साल होगा। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए तकनीकी समाधान अपनाए जाएंगे।

Read also : Rajsamand : कार में जिंदा जली मासूम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रेलवे में AI और नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

रेल मंत्री ने कहा कि आने वाले 52 हफ्तों में 52 बड़े सुधार लागू किए जाएंगे। ट्रेनों के संचालन, सुरक्षा और रखरखाव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनोवेशन आधारित नई संरचना अपनाई जाएगी, जिससे भारतीय रेलवे का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा।

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।