Patna : तीसरे तीन भी मर्डर, पाटलिपुत्रा में दो को मारी गोली; 1 की मौत

Read Time:  1 min
पाटलिपुत्रा
पाटलिपुत्रा
FONT SIZE
GET APP

पाटलिपुत्रा के मैनपुरा में दो लोगों को गोली क्यों मारी गई? अभी इसके बारे में पता चला नहीं सका है। अभी यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि किन लोगों ने इस गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है। 

लगता में बिहार की राजधानी पटना में अपराधी मर्डर और खून-खराबे का रिकॉर्ड बनाने पर उतारू हो गए हैं। पटना में लगातार तीसरे दिन भी मर्डर हुआ है। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा में देर रात अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी है। इलाज के दौरान घायल एक की मौत हो गई है। दूसरे का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक जिन दो युवकों को गोली मारी गई है उनका भी आपराधिक इतिहास है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है।

पाटलिपुत्रा के मैनपुरा में दो लोगों को गोली क्यों मारी गई?

पाटलिपुत्रा के मैनपुरा में दो लोगों को गोली क्यों मारी गई? अभी इसके बारे में पता चला नहीं सका है। अभी यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि किन लोगों ने इस गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पटना में अपराधियों ने लगातार जघन्य वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के पेशानी पर बल ला दिया है।

बिक्रम में दो लोगों की हत्या

इससे पहले पटना से सटे बिक्रम थाना क्षेत्र के मंझौली-सिंघाड़ा मार्ग पर गुरिल्ला स्थान के पास सोमवार की देर रात अपराधियों ने बाघाकोल-फरीदपुर के दो युवकों को गोलियों से भून दिया था। अपराधियों ने उनके सिर में सटा कर 6-6 गोलियां मारीं। जिससे मौके पर दोनों की मौत हो गई थी।
मंगलवार सुबह युवकों का छलनी शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मरने वालों की पहचान रामनाथ यादव के पुत्र सोनू कुमार (30) और रामनरेश राय के पुत्र रौशन (25) के रूप में हुई है। दोनों दो वर्ष पहले हुए चौकीदार धर्मेंद्र पासवान की हत्या के आरोपित थे और जेल भी जा चुके थे।

पटना के आलमगंज इलाके में हत्या

पटना के आलमगंज इलाके में अपराधियों ने घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या कर दी थी। आलमगंज थानांतर्गत अरफाबाद नहर के पास सोमवार की सुबह मां और बेटी की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। अपराधियों की गोली से घायल महिला के पति का अभी इलाज चल रहा है। इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में अपराधी बंदूक के साथ नजर आए थे।

Read more : Corona का कहर जारी, केस 6400 के पार, दिल्ली में अब तक 7 की मौत

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।