नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष मशहूर गीतकार प्रसून जोशी (Prashun Joshi) को नियुक्त किया है। प्रसून जोशी साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा (Cienema) और सार्वजनिक संचार के क्षेत्र में व्यापक योगदान देने वाले एक प्रतिष्ठित रचनात्मक पेशेवर हैं।
रचनात्मक दुनिया से प्रशासनिक जिम्मेदारी तक
अपने प्रभावशाली लेखन और गहरी सांस्कृतिक संवेदनशीलता के लिए जाने जाने वाले प्रसून जोशी ने समकालीन भारतीय मीडिया की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके कार्यों में चर्चित फिल्म गीत, विज्ञापन अभियान और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानियां शामिल हैं, जो देशभर के विविध दर्शकों से जुड़ती हैं।
मंत्री ने दी बधाई, जताई उम्मीदें
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि प्रसून जोशी एक विलक्षण रचनात्मक प्रतिभा हैं, जिन्हें विज्ञापन, साहित्य, कला और सिनेमा जगत में विश्व स्तर पर सराहा जाता है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रसार भारती को नई ऊर्जा और रचनात्मक दिशा मिलेगी।
सीबीएफसी में भी निभाई अहम भूमिका
इस नियुक्ति से पहले प्रसून जोशी अगस्त 2017 से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। इस दौरान उन्होंने फिल्म उद्योग के साथ समन्वय बनाते हुए प्रमाणन प्रक्रिया को मजबूत किया और रचनात्मकता व नियमन के बीच संतुलन बनाए रखा।
Read Also : Delhi- एसी ब्लास्ट से लगी आग, विवेक विहार की बिल्डिंग में 9 की मौत
कॉर्पोरेट और सांस्कृतिक क्षेत्र में अनुभव
प्रसून जोशी मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप इंडिया के सीईओ और एशिया पैसिफिक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के न्यासी भी हैं। उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वे प्रसार भारती को एक नई सोच और दिशा देंगे।
Read More :