తెలుగు | Epaper

Tricolour : 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे झंडे को सलामी

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Tricolour : 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे झंडे को सलामी

लखनऊ : यूपी में 1.48 करोड़ बच्चों ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश के 1.32 लाख से अधिक परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) ज्ञान और देशभक्ति के संगम स्थल बने रहे। कक्षाओं में गूंजते पाठों की जगह आज राष्ट्रगान और वंदेमातरम् (National anthem and Vande Mataram) की मधुर धुनें बिखरती रहीं। इन विद्यालयों के लगभग 1.48 करोड़ नन्हे हाथों में तिरंगे और आंखों में भारत के उज्ज्वल भविष्य का सपना झलकता रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे की छांव में बच्चों की खिलखिलाहट खिलती रही और शिक्षक, राष्ट्रभाव के बीज उनके मन में रोपते रहे।

राष्ट्रनिर्माण की अग्रिम पंक्ति में खड़ी दिखीं केजीबीवी की बालिकाएं

प्रदेश भर के सभी KGBV में छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं, नृत्य, नाटक और तिरंगा रैली के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस का उल्लास मनाया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि बेटियां शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण की अग्रिम पंक्ति में हैं।

देशभक्ति बन गयी सामाजिक एकता के महापर्व

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों ने तिरंगा रैली, वाद-विवाद, खेल प्रतियोगिताओं और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा को जीवंत किया। अभिभावकों व ग्रामीणों की सहभागिता व देश के प्रति उनके प्रेम ने इस अवसर को सामाजिक एकता के महापर्व में बदल दिया

बेसिक शिक्षा निदेशालय में रहा उत्सव का माहौल

बेसिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने मुख्य भवन के सामने राष्ट्रध्वज फहराकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा, ज्ञान का संचार करने के साथ राष्ट्रनिर्माण का सबसे सशक्त साधन है। हर शिक्षक और विद्यार्थी को इस जिम्मेदारी को गर्व के साथ निभाना चाहिए। इस दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और महानिदेशक स्कूल श्रीमती कंचन वर्मा के संदेशों का वाचन भी हुआ। इस अवसर पर उप निदेशक (प्राइमरी) संजय उपाध्याय, रामसमुझ, तेजलाल, नन्दलाल आर्य, शिखा सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

SCERT ने दिया गुणवत्तापूर्ण और मूल्यनिष्ठ शिक्षा पर बल

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) परिसर में निदेशक गणेश कुमार ने ध्वजारोहण करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अद्वितीय योगदान को नमन किया। उन्होंने शिक्षा को ‘लोकतंत्र की आत्मा’ बताते हुए गुणवत्तापूर्ण और मूल्यनिष्ठ शिक्षा पर बल दिया। उनके साथ उप शिक्षा निदेशक दीपा तिवारी एवं सहायक उप शिक्षा निदेशक अमित कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

तिरंगे में 3 रंग किसका प्रतीक है?

केसरिया (ऊपरी रंग): यह साहस, बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक है।

सफेद (मध्य रंग): यह शांति, सच्चाई और ईमानदारी का प्रतीक है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का अशोक चक्र होता है, जो धर्म, प्रगति और गति का प्रतीक है।

हरा (निचला रंग): यह समृद्धि, विकास और भूमि से जुड़े संबंध का प्रतीक है।

26 जनवरी को झंडा कहाँ फहराया जाता है?

राष्ट्रपति नई दिल्ली के राजपथ (अब ‘कर्तव्य पथ’) पर झंडा फहराते हैं।

भारत का पहला झंडा कब और कहाँ फहराया गया था?

भारत का पहला राष्ट्रीय झंडा 7 अगस्त 1906 को पारसी बागान चौक (ग्रीन पार्क), कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में फहराया गया था।

Read also: YOGI: सीएम योगी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, स्वाधीनता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

FASTag यूजर्स को झटका, वार्षिक पास महंगा

FASTag यूजर्स को झटका, वार्षिक पास महंगा

केरल चुनाव गरमाए, LDF ने उम्मीदवार घोषित किए

केरल चुनाव गरमाए, LDF ने उम्मीदवार घोषित किए

हमारे विधायकों को 5 करोड़ ऑफर, DK का बड़ा आरोप

हमारे विधायकों को 5 करोड़ ऑफर, DK का बड़ा आरोप

आज का गोल्ड रेट, शहरों में कितना है भाव?

आज का गोल्ड रेट, शहरों में कितना है भाव?

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870