Xiaomi pad 8 price : चीनी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में नया टैबलेट Xiaomi Pad 8 लॉन्च किया है। यह टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ Xiaomi Focus Pen Pro स्टाइलस और Focus Keyboard भी उपलब्ध हैं। इसी के साथ कंपनी ने Xiaomi 17 सीरीज स्मार्टफोन भी लॉन्च किए हैं।
Xiaomi Pad 8 की कीमत
Xiaomi Pad 8 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 48,400 रुपये रखी गई है। यह टैबलेट टाइटेनियम ब्लू समेत कई रंगों में उपलब्ध है।
Xiaomi Pad 8 के स्पेसिफिकेशन
Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच का 3.2K LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2136 x 3200 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 345ppi पिक्सल डेंसिटी और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
यह टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स भी दिए गए हैं।
इस टैबलेट में 9200mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
अन्य पढ़े: Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद
Xiaomi Pad Mini
Xiaomi Pad Mini पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था। (Xiaomi pad 8 price) इसमें 8.8 इंच का 3K डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 600 निट्स ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है।
यह MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट और Immortalis-G925 GPU से लैस है। इसमें 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
इसमें 7500mAh की बैटरी है जो 67W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :