बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा करने गए थे विधायक
हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) याकूतपुरा के विधायक जाफर हुसैन मेराज और उनके समर्थकों को उस समय मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा, जब मौला का चिल्ला में स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया, जब वे बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा करने गए थे। भारी बारिश के दौरान याकूतपुरा मदीना कॉलोनी, मौला का चिल्ला व अन्य इलाकों में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। स्थानीय जीएचएमसी कर्मचारियों द्वारा पानी के मुक्त प्रवाह के लिए अवरोधों को हटाने में विफल रहने के बाद स्थानीय लोग स्वयं मौला का चिल्ला स्थित नाले में उतर गए थे।
नुकसान का निरीक्षण करने गए थे विधायक
एआईएमआईएम याकूतपुरा विधायक नुकसान का निरीक्षण करने गए थे, तभी स्थानीय लोगों ने उनसे समस्याओं के बारे में शिकायत की। एक समय ऐसा भी आया जब स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों को कथित तौर पर धमकाने की कोशिश की तो लोग नाराज हो गए और विधायक के सामने ही स्थानीय नेताओं को घेर लिया तथा आरोप लगाया कि वे जनता की समस्याओं को सुलझाने में रुचि नहीं रखते।

MLA को ले गए उनके सुरक्षाकर्मी
बाद में MLA को उनके सुरक्षाकर्मियों वहां से ले गए। MLA ने बाद में बताया कि जीएचएमसी नाले को चौड़ा करने का काम कर रही है और यह एक बड़ी परियोजना है, जो समय लेने वाला काम है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने पहले मौके का दौरा किया था और काम में तेजी लाने का आश्वासन दिया था।
- CSK vs LSG Match : इंगलिस का तूफान.. चेन्नई के सामने 204 रन लक्ष्य
- Weather-देश के 16 राज्यों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, अगले 72 घंटे बेहद संकटकारी
- West Bengal- हार के बाद भाजपा के खिलाफ साझा मोर्चा बनाने में जुटीं ममता बनर्जी
- Assam – असम में दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंता बिस्वा सरमा, 12 मई को शपथ ग्रहण समारोह, तैयारी तेज
- Telangana : बीज नियंत्रण में राज्यों को अधिक अधिकार दिए जाएं – तुम्मला