BJP: पुलिस ने भाजपा नेताओं के विरोध प्रदर्शन को विफल किया

Read Time:  1 min
विरोध प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद : रविवार को नामपल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय (State office) में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं को विरोध प्रदर्शन करने से रोक दिया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार (Congress government) के खिलाफ नारेबाजी की।

महिला नेताओं ने गेट पर चढ़ने की कोशिश की

पुलिस ने गेट को बंद कर दिया। इसके बाद महिला नेताओं ने पार्टी कार्यालय के गेट पर चढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने गेट बंद कर दिए, जिससे भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बिहार चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान कुछ लोगों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की माँ के खिलाफ अनुचित टिप्पणी करने को लेकर विवाद हुआ था।

तेलंगाना भाजपा ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था

इसी सिलसिले में तेलंगाना भाजपा ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसके बाद पुलिस ने भाजपा कार्यालय की घेराबंदी कर दी । पुलिस पहले ही कई नेताओं को नज़रबंद कर दिया था। पुलिस भाजपा के इस प्रदर्शन को लेकर पहले से सर्तक थी। विधानसभा चलने के कारण पुलिस से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात था।

Read also: Kerala : केरल में बोले रेवंत रेड्डी, राहुल गांधी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।