Latest Hindi News : Weather-कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

Read Time:  1 min
IMD forecast Hyderabad
IMD forecast Hyderabad
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी राज्यों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है, जबकि मैदानी इलाकों में भी पारा तेजी से गिर रहा है और सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के छह राज्यों में बारिश (Rain) का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दूसरी ओर, दक्षिण भारत में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में अगले एक से दो दिनों में शीतलहर का असर और बढ़ सकता है। आइए जानते हैं—दिल्ली, यूपी, बिहार, जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) और उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली: तापमान में और गिरावट के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को ठंड और बढ़ सकती है। (IMD) के अनुसार, न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह और शाम 20–25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। हालांकि हवाओं के बावजूद प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

यूपी: कई जिलों में तापमान तेजी से लुढ़केगा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में भी ठंड बढ़ेगी। आगरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी और अलीगढ़ सहित कई जिलों में 24 नवंबर को तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी यूपी में शीतलहर की संभावना है, जबकि दिल्ली से सटे जिलों में धीमी हवाएं चलने का अनुमान है।

बिहार: कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक

बिहार के कई जिलों में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। आज अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। राज्य में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।