తెలుగు | Epaper

Crime : टेनिस खिलाड़ी राधिका की पिता ने क्यों की हत्या? जानिए वजह

digital
digital
Crime : टेनिस खिलाड़ी राधिका की पिता ने क्यों की हत्या? जानिए वजह

पिता को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुरू की मामले की गहन जांच

गुरुग्राम (Gurugram) में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। 25 साल राज्य-स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की कथित तौर पर उनके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित उनके घर की रसोई में गुरुवार सुबह 10:30 बजे हुई। पुलिस ने दीपक यादव (Deepak Yadav) को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार दीपक टेनिस अकेडमी से नाराज था और वो पिछले 15 दिनों से डिप्रेशन से जूझ रहा था

टेनिस स्टार की हत्या का कारण क्या?

पुलिस जांच के अनुसार, 51 वर्षीय दीपक यादव अपनी बेटी राधिका के टेनिस अकेडमी चलाने से नाराज थे। उनके पैतृक गांव वजीराबाद में कुछ लोग कथित तौर पर उनकी बेटी की कमाई पर निर्भर रहने के लिए उनका मजाक उड़ाते थे। इससे दीपक की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची थी, जिसे वह अपनी इज्जत से जोड़कर देखते थे। उन्होंने राधिका से अकेडमी बंद करने की मांग की थी, जिसे राधिका ने ठुकरा दिया।

टेनिस खिलाड़ी

डिप्रेशन से जूझ रहा था पिता

डीसीपी यशवंत यादव ने बताया, ‘दीपक चाहते थे कि राधिका अकेडमी बंद कर दे, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसी विवाद में गुस्से में आकर उन्होंने अपनी बेटी पर गोलियां चला दीं।’ पुलिस के मुताबिक, दीपक पिछले 15 दिनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद दर्ज बयान में उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वह अपनी बेटी की सफलता और उससे होने वाली कमाई पर हो रही सामाजिक आलोचना को बर्दाश्त नहीं कर पाए। एफआईआर के अनुसार, दीपक ने इसे अपनी प्रतिष्ठा पर चोट बताया।

परिवार का रुख

राधिका की मां मंजू यादव ने पुलिस को बयान देने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वह बुखार से पीड़ित हैं और उन्होंने कुछ भी नहीं देखा। पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है, जिसमें राधिका के किसी संभावित प्रेम संबंध या इंस्टाग्राम पर बनाए गए रील्स को लेकर उनके पिता की आपत्ति शामिल है। राधिका एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी थीं। स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल से 2018 में कॉमर्स स्ट्रीम में 12वीं पास करने वाली राधिका ने स्कूल के दिनों से ही टेनिस में रुचि दिखाई थी। हाल ही में कंधे की चोट के बावजूद, वह अपनी फिजियोथेरेपी के साथ-साथ अपनी टेनिस अकेडमी चला रही थीं और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर रही थीं। राधिका इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थी। हत्या की एक वजह यह भी बताई जा रही है।

Read More : National : छांगुर बाबा केस में रोज हो रहे नए नए खुलासे, जानिए आज की अपडेट

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

FASTag यूजर्स को झटका, वार्षिक पास महंगा

FASTag यूजर्स को झटका, वार्षिक पास महंगा

केरल चुनाव गरमाए, LDF ने उम्मीदवार घोषित किए

केरल चुनाव गरमाए, LDF ने उम्मीदवार घोषित किए

हमारे विधायकों को 5 करोड़ ऑफर, DK का बड़ा आरोप

हमारे विधायकों को 5 करोड़ ऑफर, DK का बड़ा आरोप

आज का गोल्ड रेट, शहरों में कितना है भाव?

आज का गोल्ड रेट, शहरों में कितना है भाव?

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870