Gold Rate : सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट!

Read Time:  1 min
Gold Rate
Gold Rate
FONT SIZE
GET APP

बाजार में भारी गिरावट का माहौल

Gold Rate : देशभर में सोने और चांदी (Gold and silver) की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। सोना ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया है और चांदी में भी करीब 2.5% की गिरावट देखी गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में बुधवार को सोने की कीमतों में ₹400 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
यह गिरावट स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के चलते देखी गई

ताज़ा भाव: 10 ग्राम सोना ₹1,00,020-

मंगलवार को सोने का भाव: ₹1,00,420 प्रति 10 ग्राम, बुधवार को गिरकर हुआ: ₹1,00,020 प्रति 10 ग्राम
कुल गिरावट: ₹400

चांदी हो गई 1500 रुपये सस्ती

Gold Rate : चांदी की कीमतों में भी 20 अगस्त को भारी गिरावट आई है। बुधवार को चांदी की कीमत ₹1,500 घटकर ₹1,12,500 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई, जबकि मंगलवार को यह ₹1,14,000 थी। विदेशी बाजारों में स्पॉट गोल्ड मामूली बढ़त के साथ USD 3,326.04 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि स्पॉट सिल्वर USD 37.07 प्रति औंस पर लगभग 1 प्रतिशत नीचे था।

किस वजह से गिरा सोना 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती और यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की तथा यूरोपीय नेताओं से सकारात्मक बैठकों के बाद भू-राजनीतिक तनाव में कमी आई है। इससे निवेशकों की उम्मीदें बढ़ी हैं कि चल रहे संघर्ष का समाधान निकलेगा, जो सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण बना है।

99.5% शुद्धता वाले सोने का भी रेट घटा

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार: 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹350 घटकर ₹99,700 प्रति 10 ग्राम हो गई है। मंगलवार को यह कीमत ₹1,00,050 थी (सभी टैक्स सहित)।

सोना चांदी की उत्पत्ति कैसे हुई?

श्रीमदभागवत में लिखा है कि शिव के वीर्य से सोना-चांदी की उत्पत्ति हुई है। कहा जाता है शिव की रचना स्वयं भगवान ने की है। भागवत के एक प्रसंग में ये भी कहा गया है कि धरती पर जो सोना-चांदी है वो शिव के वीर्य से बना है। समुंद्र मंथन के वक़्त जब अमृत कलश निकला तो देव-दानव में अमृत को लेकर युद्ध छिड़ गया।

सोने से महंगी कौन सी धातु है?

सोने से महंगी धातु प्लैटिनम है. प्लैटिनम, सोने की तुलना में अधिक दुर्लभ और सघन होती है, जिसके कारण यह आमतौर पर सोने से अधिक महंगी होती है. इसके अतिरिक्त, प्लैटिनम का उपयोग आमतौर पर आभूषणों में किया जाता है, खासकर सगाई की अंगूठी जैसे टिकाऊ आभूषणों में, क्योंकि यह सोने की तुलना में अधिक टिकाऊ और हाइपोएलर्जेनिक होता है. 

अन्य पढ़ें:

https://hindi.vaartha.com/tremendous-jump-in-the-prices-of-gold-and-silver/business/46572/

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।