Gold and Silver : सोने-चांदी की कीमतों ने रचा इतिहास!

Read Time:  1 min
Gold and Silver
Gold and Silver
FONT SIZE
GET APP

सोना ₹1.02 लाख के पार पहुँचा

  • आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,02,145 पर पहुंच गई है।
  • एक ही दिन में ₹583 की तेज़ी दर्ज की गई।
  • घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल आया है।

चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड – ₹1,17,256 प्रति किलो

  • चांदी ₹1,17,256 प्रति किलोग्राम की कीमत पर ट्रेड हो रही है।
  • बीते 24 घंटों में चांदी में ₹1,204 का उछाल देखा गया।
  • औद्योगिक मांग और निवेशकों की दिलचस्पी से कीमतें बढ़ीं।

Gold and Silver : सोने-चांदी (Gold) के दाम आज यानी शुक्रवार, 29 अगस्त को लगातार दूसरे दिन ऑलटाइम हाई पर हैं। ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 583 रुपए बढ़कर 1,02,089 रुपए पर पहुंच गई है। कल सोना 1,01,506 रुपए के हाई पर था

चांदी (Silver) की कीमत आज 146 रुपए बढ़कर 1,17,256 रुपए के नए हाई पर है। कल एक किलो चांदी 1,17,110 रुपए में बिक रही थी। ये उसका नया हाई था।

इस साल ₹1.46 लाख तक जा सकती है चांदी की कीमत

Gold and Silver

मार्केट एक्सपर्ट केडिया कमोडिटी के अनुसार, 2025 के आखिर तक एक किलो चांदी की कीमत 1.30 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। मनीकंट्रोल अनुमान है कि चांदी में 34% की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कीमत ₹1,46,000 प्रति किलोग्राम तक जा सकती है।

यह अनुमान गोल्ड-सिल्वर रेश्यो के सामान्य स्तर (60:1) पर आधारित है। वहीं, सिटीग्रुप की रिपोर्ट में कहा गया है कि चांदी की कीमत ₹1,20,000 से ₹1,30,000 प्रति किलोग्राम के बराबर हो सकता है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सोना चांदी कौन सी धातु है?

हाँ, सोना (Gold) और चांदी (Silver) दोनों ही धातुएँ (metals) हैं। ये आवर्त सारणी (periodic table) में पाई जाने वाली तत्व (elements) हैं। सोने को उसके लैटिन नाम “ऑरम” से Au प्रतीक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है और चांदी को उसके लैटिन नाम “आर्जेंटम” से Ag प्रतीक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

सोना और चांदी का दूसरा नाम क्या है?

इलेक्ट्रम नाम प्राचीन यूनानी शब्द का लैटिनकृत रूप है, जिसका अर्थ है एम्बर या सोने और चाँदी का मिश्रधातु। प्राचीन काल में इलेक्ट्रम को अक्सर ” सफ़ेद सोना ” कहा जाता था।

अन्य पढ़ें:

https://hindi.vaartha.com/silver-at-all-time-high-of-117-lakh-per-kg/business/57796/

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।