Latest News : सेंसेक्स में 400 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी फिसला

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

निवेशकों की चिंता बढ़ी, बाजार में बिकवाली का दबाव

मुंबई शेयर बाजार (BSE) में आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। (sensex) सेंसेक्स 400 अंक टूटकर 83,150 के स्तर पर आ गया। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 120 अंकों की गिरावट के साथ 25,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 11 नवंबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 83,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 120 अंक की गिरावट है, ये 25,450 के स्तर पर आ गया है

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.43% चढ़कर 51,131 पर और कोरिया का कोस्पी 1.48% बढ़कर 4,133 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.34% गिरकर 26,558 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.38% गिरकर 4,003 पर कारोबार कर रहा है।

अन्य पढ़ें: लगातार तीसरे हफ्ते गिरा सोने का दाम

  • 10 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.81% बढ़कर 47,368 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 2.27% और S&P 500 1.54% बढ़कर बंद हुए थे।

10 नवंबर को FII ने ₹4,076 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 10 नवंबर को FII ने 4,076 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं DII ने 5,811 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
  • अक्टूबर महीने में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स यानी FPI ने 14,610 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
  • सितंबर महीने में FII ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे, वहीं DII ने ₹65,343.59 करोड़ की खरीदारी की थी।

सन 2000 में सेंसेक्स कितना था?

6000, 11 फ़रवरी 2000 – 11 फ़रवरी 2000 को, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आई तेज़ी ने सेंसेक्स को 6,000 के स्तर को पार करने और 6,006 अंकों के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँचने में मदद की। यह रिकॉर्ड लगभग चार साल तक, 2 जनवरी 2004 तक, कायम रहा, जब सेंसेक्स 6,026.59 अंकों पर बंद हुआ।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।