Latest News : सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

बाजार में शुरुआती घंटे में उतार-चढ़ाव

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कमजोरी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 200 अंकों से अधिक गिरकर 83,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि एनएसई निफ्टी 70 अंक फिसलकर 25,350 के आसपास देखा गया।

शेयर बाजार में आज यानी 4 नवंबर को गिरावट है। (sensex 200) सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरकर 83,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 70 अंक की गिरावट है। ये 25,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं फार्मा और रियल्टी शेयर्स में खरीदारी है। वहीं आज से ब्रोकरेज ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ग्रो का IPO ओपन हुआ है।

अन्य पढ़ें:  वोडाफोन-आइडिया (Vi) में ₹50,000 Cr. का अमेरिकी निवेश

ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.096% नीचे 52,361 पर और कोरिया का कोस्पी 1.59% नीचे 4,154 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.21% चढ़कर 26,213 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.19% नीचे 3,969 पर कारोबार कर रहा है।।
  • 3 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.48% गिरकर 47,336 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.46% और S&P 500 0.17% चढ़कर बंद हुए।

3 नवंबर को DII ने ₹3,273 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 3 नवंबर को FII ने 1,686 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं DII ने 3,273 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
  • अक्टूबर महीने में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स यानी FPI ने 14,610 करोड़ रुपए का निवेश किया है।।
  • सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

2000 में सेंसेक्स कितना था?

6000, 11 फ़रवरी 2000 – 11 फ़रवरी 2000 को, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आई तेज़ी ने सेंसेक्स को 6,000 के स्तर को पार करने और 6,006 अंकों के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँचने में मदद की। यह रिकॉर्ड लगभग चार साल तक, 2 जनवरी 2004 तक, कायम रहा, जब सेंसेक्स 6,026.59 अंकों पर बंद हुआ।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।