सिंह राशि में चंद्र और मंगल की युति
29 जून को चंद्रमा सिंह राशि (Rashi) में प्रवेश करेंगे, इसी राशि में पहले से ही मंगल विराजमान हैं। ऐसे में सिंह राशि में चंद्र और मंगल की युति बन रही है। आपको बता दें कि यह युति एक जुलाई तक बनी रहेगी, क्योंकि 29 जून से 1 जुलाई तक चंद्रमा इसी राशि में रहेंगे। इस प्रकार इस राशि में चंद्र और मंगल की युति का कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव और कुछ राशियों पर खराब प्रभाव होगा। सिंह राशि में मंगल को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। इसलिए इस दौरान कुछ राशियों को अलर्ट (Alert) रहना होगा। ऐसा कहा जाता है कि अगर सावधानी न बरती जाए तो इसके नेगेटिव रिजल्ट सामने आते हैं। वहीं कुछ राशियों के लिए यह योग शुभ फल देता है।
इन राशि में जन्म लेने वाले इस युति से प्राप्त कर सकते हैं लाभ
खासकर उन राशियों को अच्छा फल मिलता है, जिनका जन्म वृषभ, कन्या, मकर, वृश्चिक, मीन राशि में हुआ हो। ऐसे लोगों को इस युति से धन लाभ होता है और इसके अलावा यह योग आपकी कुंडली के दसवें घर में बन रहा है, तो आपको नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में सफलता मिलती है। यहां हम बताएंगे कि इस युति से कौन सी राशियां वास्तव में शुभ फल से प्रभावित होंगी। वृषभ राशि वालों को यह योग शुभ फल देने वाला रहेगा। इस Rashi के लोगों को नौकरी में तरक्की मिलेगी। आपके लिए अच्छे योग पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बन रहे हैं।
अटके हुए पैसे मिल सकते हैं वापस
कन्या Rashi वालों के इस समय अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं, आपके लिए इस समय अच्छे लाभ के योग है। कन्या Rashi वालों को बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। वृश्चिक Rashi वालों के लिए इनकम के नए सोर्स बन रहे हैं। आपके लिए पैसा दो जगहों से आ रहा है। इसलिए अपने इनकम के लिए प्रयास करते रहें। मकर Rashi वालों का बिजनेस आपको लाभ करा जाएगा। आप अपना बिजनेस आगे भी बढ़ाएंगे। इस तरह आपके लिए शुभ फल देने वाला योग बन रहा है।