Trump Greenland issue : ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ का हवाला देते हुए ग्रीनलैंड पर अमेरिका के नियंत्रण की जरूरत बताई है। उनका दावा है कि रूस और चीन इस आर्कटिक द्वीप पर प्रभाव बढ़ाना चाहते हैं, हालांकि उन्होंने इसका कोई सबूत नहीं दिया।
ट्रंप ने अपने फैसले के विरोध में खड़े यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इस सूची में डेनमार्क, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन समेत आठ देश शामिल हैं। डेनमार्क के अधीन स्वायत्त क्षेत्र Greenland भी विवाद का केंद्र बना हुआ है।
Read also : National- विदेश घूमना हुआ आसान, भारतीयों को 55 देशों में वीजा छूट
यूरोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक Kaja Kallas ने कहा कि सहयोगी देशों के बीच मतभेदों से रूस और चीन को फायदा होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि टैरिफ से अमेरिका (Trump Greenland issue) और यूरोप दोनों की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा।
ईयू ने इस मुद्दे पर अपने 27 सदस्य देशों की आपात बैठक बुलाई है। वहीं ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर ग्रीनलैंड को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ, तो 2026 से टैरिफ बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया जाएगा।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :