USA- तुलसी गबार्ड ने ट्रंप कैबिनेट से दिया इस्तीफा, अमेरिकी राजनीति में हलचल

Read Time:  1 min
Tulsi Gabbard
Tulsi Gabbard
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • पति की गंभीर बीमारी को बताया वजह
  • 30 जून 2026 से प्रभावी होगा इस्तीफा
  • ट्रंप ने गबार्ड के काम की सराहना की

वॉशिंगटन। (Tulsi Gabbard) ने अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 30 जून 2026 से प्रभावी होगा। गबार्ड ने अपने फैसले के पीछे पारिवारिक कारण बताए हैं।तुलसी गबार्ड ने बताया कि उनके पति अब्राहम को हड्डियों के एक दुर्लभ कैंसर का पता चला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि इस कठिन समय में वह सार्वजनिक जीवन से दूर रहकर अपने पति के साथ समय बिताना चाहती हैं।

ट्रंप ने की गबार्ड की सराहना

(Donald Trump) ने गबार्ड के फैसले पर दुख जताते हुए उनके काम की तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि तुलसी ने प्रशासन में शानदार काम किया और वह अपने परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हैं।

एरॉन लुकास संभालेंगे जिम्मेदारी

गबार्ड के इस्तीफे के बाद एरॉन लुकास को कार्यवाहक राष्ट्रीय खुफिया निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारत से जुड़ाव को लेकर चर्चा में रहीं

तुलसी गबार्ड भारतीय मूल की नहीं हैं, लेकिन उनकी मां हिंदू धर्म से प्रभावित थीं। गबार्ड बचपन से ही भगवद गीता और वैष्णव परंपरा से जुड़ी रही हैं। वे अमेरिकी कांग्रेस में चुनी जाने वाली पहली हिंदू-अमेरिकी महिला भी रही हैं।

Read Also : Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट 

मोदी से भी कर चुकी हैं मुलाकात

गबार्ड ने वर्ष 2014 में Narendra Modi से मुलाकात कर उन्हें भगवद गीता भेंट की थी। मार्च 2025 में उन्होंने भारत दौरे के दौरान आतंकवाद और सुरक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर भारतीय अधिकारियों से चर्चा की थी।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।