मुख्य बातें: –
- कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक
- कुत्तों के लिए बनाए जाएंगे शेल्टर होम
- अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर छिड़ी बहस
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए जाने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) राजनीतिक और डिजिटल हलकों में लगातार चर्चा हो रही है।
व्यंग्य से शुरू होकर बना बड़ा ऑनलाइन अभियान
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत कथित तौर पर एक सटायर अभियान के रूप में हुई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में यह बेरोजगारी और व्यवस्था से नाराज युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया। मीम्स, पोस्ट और व्यंग्यात्मक कंटेंट के जरिए यह अकाउंट काफी वायरल हुआ।
सरकार के निर्देश पर ब्लॉक होने का दावा
रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने आईटी एक्ट के तहत X को यह अकाउंट ब्लॉक (Account Block) करने का निर्देश दिया। दावा किया गया कि खुफिया एजेंसियों ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़ा मामला बताया था।
अभिव्यक्ति की आजादी पर भी उठे सवाल
अकाउंट ब्लॉक होने के बाद कई लोगों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर सवाल उठाए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सरकार को इसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और कथित भड़काऊ कंटेंट पर आपत्ति थी।
नया अकाउंट बनाकर फिर लौटे संस्थापक
अभिजीत दीपके ने अकाउंट ब्लॉक होने के कुछ घंटों बाद ही नया एक्स अकाउंट शुरू कर दिया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें पहले से ऐसी कार्रवाई की आशंका थी। इस मुद्दे पर महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद, प्रशांत भूषण और अंजलि भारद्वाज समेत कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।
Read Also : Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट
बहस का केंद्र बना सोशल मीडिया कंटेंट
अकाउंट ब्लॉक होने के बावजूद ‘कॉकरोच’ नाम से जुड़े अन्य कई अकाउंट अभी भी सक्रिय बताए जा रहे हैं। इसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि कार्रवाई केवल एक विशेष अकाउंट पर ही क्यों की गई।
Read More :