वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति (Donald Trump) की बेटी (Ivanka Trump) को निशाना बनाने की कथित अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ईरान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक इराकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास इवांका ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित आवास से जुड़े दस्तावेज और नक्शे मिले हैं।
सुलेमानी की मौत का बदला लेने की साजिश
जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी मोहम्मद बाकिर साद दाऊद अल-सादी ने ईरानी सैन्य कमांडर (Qasem Soleimani) की मौत का बदला लेने की मंशा से इस साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट भी साझा कर चुका था।

तुर्की में हुई गिरफ्तारी
अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, आरोपी को 15 मई 2026 को तुर्की में गिरफ्तार किया गया, जब वह कथित तौर पर रूस भागने की कोशिश कर रहा था। प्रत्यर्पण के बाद उसे अमेरिका लाया गया है, जहां उस पर कई देशों में आतंकी गतिविधियों और हमलों की साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं।
Read Also : Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट
कई देशों में आतंकी गतिविधियों के आरोप
जांच में आरोपी के खिलाफ यूरोप और उत्तरी अमेरिका में कई हिंसक घटनाओं से जुड़े आरोप सामने आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि वह कथित तौर पर आतंकी संगठनों से जुड़ा हुआ था और फर्जी नेटवर्क के जरिए यात्रा और संपर्क संचालित करता था।
हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया
फिलहाल आरोपी को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित हाई-सिक्योरिटी जेल में रखा गया है। अमेरिकी एजेंसियां मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं।
Read More :