WB- मुर्शिदाबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व डीसीपी के आवास पर 14 घंटे जांच

Read Time:  1 min
Former DCP Shantnu Sinha
Former DCP Shantnu Sinha
FONT SIZE
GET APP

मुर्शिदाबाद। (Enforcement Directorate) ने पश्चिम बंगाल में कथित मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन हड़पने के मामलों की जांच के तहत कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास और कारोबारी बिस्वजीत पोद्दार से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की गई।

14 घंटे तक चली तलाशी

मुर्शिदाबाद के कांडी स्थित पूर्व डीसीपी शांतनु सिन्हा (Former DCP Shantnu Sinha) के आलीशान घर पर ईडी की कार्रवाई करीब 14 घंटे तक चली। छापेमारी पूरी होने के बाद एजेंसी ने मकान को सील कर दिया। तलाशी के दौरान जमीन और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए।

बैंक अधिकारियों और राजस्व विभाग की मदद

जांच के दौरान बहरामपुर (Behrampur) से बैंक अधिकारियों को बुलाकर वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कराई गई। वहीं भूमि राजस्व विभाग और रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों की सहायता से संपत्तियों के दस्तावेजों का मिलान भी किया गया।

निर्माण कार्य से जुड़े लोगों से पूछताछ

ईडी अधिकारियों ने पिछले कुछ वर्षों से घर के निर्माण और मरम्मत कार्य में लगे राजमिस्त्रियों से भी पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को भी मौके पर मौजूद रखा गया।

करीबी लोगों पर भी शिकंजा

जांच एजेंसी ने पूर्व डीसीपी के करीबी लोगों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की है। इनमें सौरव अधिकारी, मोहम्मद अली और कोलकाता पुलिस के सब-इंस्पेक्टर रुहिल अमीन अली के नाम शामिल हैं।

Read Also : Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट 

पहले भी हुई थीं गिरफ्तारियां

ईडी ने हाल ही में कारोबारी बिस्वजीत पोद्दार को गिरफ्तार किया था, जबकि शांतनु सिन्हा पहले से हिरासत में हैं। इससे पहले कारोबारी जॉय एस कामदार को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।