National-19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Read Time:  1 min
PM Modi
PM Modi
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • देश के 47 शहरों में हुआ आयोजन
  • रेलवे, स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय समेत कई विभागों में नियुक्ति
  • प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संवाद

नई दिल्ली। (Narendra Modi) ने शनिवार को आयोजित 19वें रोजगार मेले में देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Confrenssing) के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया।

47 शहरों में हुआ आयोजन

रोजगार मेले का आयोजन देश के 47 शहरों में किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को रेलवे, गृह मंत्रालय (Home Minister) स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवाएं और उच्च शिक्षा समेत विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्तियां दी गईं।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि चयनित युवा अब देश की विकास यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

सोशल मीडिया पर भी साझा की जानकारी

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि रोजगार मेला युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर उपलब्ध करा रहा है।

2022 में हुई थी शुरुआत

रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को की गई थी। उस समय केंद्र सरकार ने 2023 के अंत तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य तय किया था।

Read Also : Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट 

अब तक 12.50 लाख से ज्यादा नियुक्तियां

सरकार के मुताबिक अब तक आयोजित 19 रोजगार मेलों के जरिए 12.50 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर मिल चुके हैं। फरवरी 2024 में आयोजित 12वें रोजगार मेले में सबसे ज्यादा 1 लाख नियुक्ति पत्र बांटे गए थे।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।