Tamil Nadu- मंत्रिमंडल विस्तार में दिखी विजय की दोस्ती, खास अंदाज बना चर्चा का विषय

Read Time:  1 min
Cm Vijay
Cm Vijay
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • विजय ने मंत्रिमंडल विस्तार में 23 मंत्रियों को दिलाई शपथ
  • अभिनेता श्रीनाथ बने मंत्री, फिशरीज मंत्रालय मिला
  • कॉलेज के दिनों से है विजय और श्रीनाथ की दोस्ती

चेन्नई। Vijay ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान दोस्ती की अनोखी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण समारोह में उनके पुराने मित्र और अभिनेता Srinath (Actor Srinath) को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिसकी तमिलनाडु (Tamil Nadu) की राजनीति में खूब चर्चा हो रही है।तमिलनाडु राजभवन में आयोजित समारोह में कुल 23 मंत्रियों ने शपथ ली। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा श्रीनाथ की रही, जिन्हें विजय का बेहद करीबी दोस्त माना जाता है

फिल्मों से शुरू हुई दोस्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय और श्रीनाथ की दोस्ती कॉलेज के दिनों से है। दोनों ने कई तमिल फिल्मों (Tamil Film) में साथ काम किया। विजय की पहली फिल्म ‘नालैया थिर्पु’ में भी श्रीनाथ उनके दोस्त के किरदार में नजर आए थे।

कई फिल्मों में साथ दिखी जोड़ी

दोनों कलाकारों ने ‘12बी’, ‘उल्लम केटकुमे’, ‘उन्नाले उन्नाले’, ‘भीमा’, ‘धाम धूम’ और ‘वेट्टईकरन’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। श्रीनाथ ने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई।

राजनीति में भी दोस्त पर जताया भरोसा

राजनीति में आने के बाद विजय ने श्रीनाथ को थूथुकुडी सीट से चुनाव मैदान में उतारा। श्रीनाथ ने चुनाव में जीत हासिल कर सबका ध्यान खींचा। अब मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें फिशरीज मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read Also : Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट 

दोस्ती की मिसाल बनी चर्चा का विषय

विजय द्वारा अपने पुराने दोस्त को मंत्री बनाना तमिलनाडु की राजनीति में दोस्ती और भरोसे की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।