एक धड़ से जुड़े दो जुड़वा बच्चों का जन्म
Two Headed Twins: एक धड़ वाले जुड़वा बच्चों को देखकर उनकी मां सहम गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दूसरे हॉस्पिटल भी ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
Aligarh Conjoined Twins Birth: यूपी के अलीगढ़ में एक बेहद असामान्य और गंभीर घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, सासनी गेट के बिहारी नगर निवासी आकाश कुमार की पत्नी नीरू ने 17 मार्च को जिला महिला अस्पताल में ऐसे जुड़वा बच्चों (Twins) को जन्म दिया, जो दो सिर, चार हाथ-पैरों वाले और एक ही धड़ से जुड़े हुए हैं। यह नजारा ऑपरेशन थिएटर में मौजूद सभी चिकित्सकों के लिए भी चौंकाने वाला था।
सदमे से हो गई मां की मौत
जन्म के दौरान, इस तरह के जन्मजात विकृति से नीरू बेहद सदमे में आ गईं और उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अफसोस की बात है कि वहां उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि इन अनोखे जुड़वा बच्चों की हालत फिलहाल ठीक है और वे स्वस्थ हैं।
परिवार में पसरा मातम
इस खबर ने न केवल आकाश (akaash) के परिवार में शोक मचा दिया है, बल्कि पूरे इलाके में एक तरह का सन्नाटा फैल गया है। जीवन के ऐसे नाजुक और अनिश्चित पहलुओं को देखकर हर कोई सोच में पड़ जाता है कि किस तरह से इंसान की किस्मत कभी भी पलट सकती है।
अन्य पढ़े: Tamil Nadu : सरकारी बस की टक्कर में 8 की दर्दनाक मौत
जुड़वा बच्चों का रखा जा रहा खास ख्याल
यूपी के अलीगढ़ फिलहाल, जुड़वा बच्चों की देखभाल और उनके भविष्य के लिए मेडिकल कॉलेज में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह कहानी सिर्फ एक मेडिकल केस नहीं, बल्कि एक परिवार की जीती-जागती हकीकत है जिसमें दर्द, आशंका, और उम्मीद के जज्बात गहरे जुड़े हैं।
डॉक्टर ने बताया कॉनजॉइंट ट्विन्स
जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर मेघा वार्ष्णेय ने बताया कि 17 मार्च 2026 को एक मरीज का ऑपरेशन किया गया था। जिसके बाद दोनों बच्चे आपस में जुड़े हुए निकले। वे कॉनजॉइंट ट्विन्स हैं। दोनों बच्चे चेस्ट से जुड़े हुए थे। उनका सिर अलग-अलग था। दोनों के अपने दो पैर थे, हाथ थे लेकिन बच्चे दोनों जुड़े हुए थे। बच्चे जिस समय हुए थे, वे रोए भी थे। उन्हें तुरंत मेडिकल के लिए रेफर कर दिया था, जिससे कि बच्चों की आगे की सर्जरी की जा सके।
अन्य पढ़े: