रुला देगी अनाथ लड़की से हुई दरिंदगी की कहानी
महाराष्ट्र के डोंबिवली स्नैपचैट पर बने एक दोस्ती के रिश्ते ने दर्दनाक मोड़ ले लिया, जहां एक अनाथ लड़की के साथ अमानवीय घटना सामने आई। पीड़िता के मुताबिक, उसकी सहेली के परिवार ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह पहले से ही मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थी।
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के डोंबिवली (Dombiwali) की एक निजी संस्था में काम करने वाली अनाथ युवती के जीवन में उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उसकी सहेली के परिवार ने ही उस पर हमला बोल दिया. बताया जा रहा है कि किसी झूठे आरोप को लेकर सहेली के पिता और अन्य परिजनों ने युवती की बेरहमी से पिटाई की. गंभीर रूप से घायल और डरी हुई युवती पुलिस में शिकायत दर्ज कराना चाहती थी, लेकिन उसके पास साथ चलने वाला कोई सगा-संबंधी नहीं था।
मदद के लिए युवती ने सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट (Snapchat ) का सहारा लिया. उसने कुछ ही दिन पहले संपर्क में आए एक युवक, क्रिश भोईर को अपनी आपबीती सुनाई और पुलिस स्टेशन चलने में मदद मांगी. क्रिश उसे मानपाड़ा पुलिस स्टेशन ले जाने के बहाने अपनी गाड़ी पर बैठाकर ले गया. लेकिन स्टेशन पहुंचने के बजाय वह उसे एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने युवती की बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
अन्य पढ़े: Almora Anokhi Shadi : अनोखी शादी, श्मशान घाट में लिए सात फेरे
दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई. आरोपी ने पीड़िता के पास मौजूद पैसे लूट लिए और उसका मोबाइल भी छीन लिया. पकड़े जाने के डर से उसने मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर फेंक दिया और पीड़िता को असहाय छोड़कर फरार हो गया।
शिवसेना के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई
किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता शिवसेना (शिंदे गुट) के केंद्रीय कार्यालय पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक राजेश मोरे के निर्देश पर शिवसेना महिला आघाड़ी की कार्यकर्ता तुरंत पीड़िता के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचीं. पुलिस अधिकारी संपत फडोल और उनकी टीम ने फुर्ती दिखाते हुए तकनीकी जांच शुरू की और महज एक घंटे के भीतर आरोपी क्रिश भोईर को दबोच लिया।
पुलिस को संदेह है कि आरोपी पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है, जिसकी जांच महिला पुलिस अधिकारी प्रियंका सादळकर कर रही हैं. शिवसेना पदाधिकारी किरण मोंडकर ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
अन्य पढ़े: