Sports- अंडर-19 विश्वकप में वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज होंगे नए रिकॉर्ड

Read Time:  1 min
वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी
FONT SIZE
GET APP

मुम्बई । उभरते बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की नजरें अब 15 जनवरी से शुरू हो रहे अंडर-19 विश्वकप पर हैं। दक्षिण अफ्रीका में हाल ही में यूएथ एकदिवसीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव अब विश्वकप में रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रख रहे हैं।

भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से

वैभव की टीम अपना पहला मैच अमेरिकी टीम (America Team) के खिलाफ खेलेगी। उनके बैटिंग अंदाज और बड़े शॉट्स के चलते विशेषज्ञ मान रहे हैं कि वह कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

छक्कों का रिकॉर्ड चुनौती

अंडर-19 विश्वकप में एक सत्र में सबसे ज्यादा 22 छक्कों का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम है। वैभव इस रिकॉर्ड को पार करने की तैयारी में हैं।

सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट भी निशाने पर

अंडर-19 विश्वकप में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के नाम है, जिन्होंने 2004 में 93.51 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। वैभव 150 से अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने के चलते यह रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

सबसे ज्यादा रन और शतक

अंडर-19 विश्वकप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन 566 रन सरफराज खान ने बनाए थे। वहीं, सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड जैक बर्नहैम और शिखर धवन के नाम (तीन-तीन शतक) है। वैभव अपनी बल्लेबाजी के दम पर इन रिकॉर्ड्स को चुनौती देने वाले हैं।

Read Also : Bihar- सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, 16 जनवरी से, आमलोगों से करेंगे बातचीत

बड़ी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में अधिकतर रन चौकों और छक्कों से आते हैं। उनकी इस आक्रामक शैली के कारण क्रिकेट विशेषज्ञ मान रहे हैं कि वह इस टूर्नामेंट में इतिहास रच सकते हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।