తెలుగు | Epaper

BJP President: नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए तैयारी में जुटी बीजेपी

digital
digital
BJP President: नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए तैयारी में जुटी बीजेपी

भगवा पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कैसा होगा?

बीजेपी (BJP) अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए तैयारी कर रही है। कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो चुकी है। उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों में इसकी घोषणा बाकी है। इस सबके बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने स्पष्ट कर दिया है कि भगवा पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कैसा होगा। आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत से चूकने के बाद BJP एक नए युग में प्रवेश कर चुकी है। सत्ता में तो है पर पहले जैसा अजेय दबदबा नहीं है। अब जब पार्टी गठबंधन सरकार चला रही है, तो RSS का हस्तक्षेप अधिक स्पष्ट और मुखर हो गया है

संघ प्रमुख ने की आलोचना

इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि RSS प्रमुख मोहन भागवत की हालिया टिप्पणियों को भाजपा के लिए मैसेज के तौर पर देखा जा रहा है। संघ प्रमुख ने सत्ता में बढ़ती अहंकार की भावना और संवादहीनता की आलोचना की तो इसे सीधे तौर पर BJP नेतृत्व के व्यक्तित्व केंद्रित मॉडल पर कटाक्ष माना जाने लगा है।

क्या चाहता है आरएसएस?

आरएसएस एक ऐसा अध्यक्ष चाहता है जो अपेक्षाकृत युवा हो। जो संगठन के साथ जुड़ा हो। वह केवल रणनीतिकार न हो, बल्कि वैचारिक मार्गदर्शक भी हो। आरएसएस व्यक्तिगत प्रभुत्व नहीं बल्कि संगठन आधारित नेतृत्व की चाह रखता है। भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कैडर से संवाद, फीडबैक को स्वीकार करने वाला और अंदरूनी लोकतंत्र को पुनर्स्थापित करने वाला नेता हो। पार्टी में बढ़ते टेक्नोक्रेट्स और राजनीतिक प्रवासियों की भूमिका पर आरएसएस ने चिंता जताई है। संघ का कहना है कि भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष तकनीक नहीं, तपष्या से बना नेता हो।

स्पष्ट हों विचार

भाजपा का नया अध्यक्ष उन लोगों से जुड़ा हो जो शाखा, प्रांत प्रचारक और बूथ स्तर पर काम कर रहे हैं। उसकी वैचारिक स्पष्टता को भी ध्यान में रखा जाए। समान नागरिक संहिता (UCC), जनसंख्या नीति, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और शिक्षा सुधार जैसे मुद्दों पर उसके विचार स्पष्ट हों।

28 प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

BJP ने अब तक 36 में से 28 राज्यों में नए या फिर से नियुक्त अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बाकी महत्वपूर्ण राज्य जैसे कि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा और गुजरात की घोषणा बाकी है। इस जमीनी पुनर्गठन से पार्टी एक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए मंच तैयार कर रही है। BJP या RSS में 75 की उम्र से रिटायरमेंट की कोई औपचारिक नीति नहीं है, लेकिन मोहन भागवत का हालिया बयान जिसमें उन्होंने 75 पार कर चुके लोगों के उत्तराधिकार तय करने की आवश्यकता पर बल दिया, ने हलचल मचा दी है।

बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

BJP के प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे। उन्होंने 1980 में पार्टी की स्थापना के समय अध्यक्ष पद संभाला। वे एक प्रखर वक्ता, विचारक और बाद में भारत के प्रधानमंत्री भी बने। अटल जी का नेतृत्व पार्टी की वैचारिक नींव और राष्ट्रीय पहचान को मजबूत करने में अहम रहा।

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब और किसने की?

BJP की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इसकी स्थापना भारतीय जनसंघ के पूर्व नेताओं ने की थी, जिनमें अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और भैरो सिंह शेखावत प्रमुख थे। यह पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वैचारिक पृष्ठभूमि से प्रेरित है।

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब और कहां हुई?

BJP की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली में हुई थी। यह पार्टी भारतीय जनसंघ के विघटन के बाद बनी, जब जनता पार्टी से अलग होकर जनसंघ के नेता नए राजनीतिक संगठन के रूप में सामने आए। इसकी नींव राष्ट्रीयतावाद और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित थी।

Read Also : Nominate : राज्यसभा जाने वाले शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर के बारे में जानिए अहम बातें

नृशंस हत्या के मामले में दो आरोपी छह घंटे के भीतर गिरफ्तार

नृशंस हत्या के मामले में दो आरोपी छह घंटे के भीतर गिरफ्तार

ट्रेन संचालन में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे – संजय श्रीवास्तव

ट्रेन संचालन में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे – संजय श्रीवास्तव

जीवन रेड्डी के इस्तीफे की खबरों पर बयान

जीवन रेड्डी के इस्तीफे की खबरों पर बयान

एसीबी की आकस्मिक जांच में कामारेड्डी नगरपालिका में अनियमितताएँ उजागर

एसीबी की आकस्मिक जांच में कामारेड्डी नगरपालिका में अनियमितताएँ उजागर

नार्म में मत्स्य क्षेत्र के स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला

नार्म में मत्स्य क्षेत्र के स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला

90 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का विशाल लक्ष्य निर्धारित – उत्तम

90 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का विशाल लक्ष्य निर्धारित – उत्तम

कर्णन ने गोशामहल और कारवान सर्किलों का निरीक्षण किया

कर्णन ने गोशामहल और कारवान सर्किलों का निरीक्षण किया

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने तेलगू तल्ली की प्रतिमा का अनावरण किया

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने तेलगू तल्ली की प्रतिमा का अनावरण किया

तेलंगाना को नवाचार और कल्याण का वैश्विक मॉडल बनाने का लक्ष्य – राज्यपाल

तेलंगाना को नवाचार और कल्याण का वैश्विक मॉडल बनाने का लक्ष्य – राज्यपाल

हैदराबाद में बारिश की संभावना, 5 दिन अलर्ट

हैदराबाद में बारिश की संभावना, 5 दिन अलर्ट

तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट

तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट

रोहित रेड्डी फार्महाउस ड्रग्स पार्टी हंगामा

रोहित रेड्डी फार्महाउस ड्रग्स पार्टी हंगामा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870