Malaysia plane missing : फिर लापता मलेशियाई विमान, 11 लोगों की सांसें थमीं!

Read Time:  1 min
Malaysia plane missing
Malaysia plane missing
FONT SIZE
GET APP

Malaysia plane missing: मलेशिया से जुड़े विमान हादसों की कड़ी में एक और चिंताजनक घटना सामने आई है। इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट का ATR 42-500 विमान, जिसमें 11 लोग सवार थे, जावा और सुलावेसी द्वीपों के बीच पहाड़ी इलाके में लापता हो गया है।

दक्षिण सुलावेसी प्रांत के मारोस जिले के पास दोपहर 1:17 बजे विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से आखिरी संपर्क हुआ था। इसके कुछ ही समय बाद रेडियो संपर्क पूरी तरह टूट गया, जिसके बाद आपात स्थिति घोषित कर दी गई।

यह विमान सुल्तान हसनुद्दीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, विमान में 8 क्रू मेंबर्स और 3 यात्री सवार थे। सभी यात्री इंडोनेशिया के समुद्री मामलों और मत्स्य मंत्रालय से जुड़े अधिकारी बताए जा रहे हैं।

अन्य पढ़े: BMC election results : घर तोड़ा था, अब नतीजा सामने! कंगना का बड़ा बयान

घटना के बाद इंडोनेशियाई वायुसेना के हेलीकॉप्टर, ड्रोन और ग्राउंड (Malaysia plane missing) टीमें व्यापक तलाशी अभियान चला रही हैं। बुलुसरौंग पहाड़ी क्षेत्र में कुछ मलबा, एयरलाइन के चिन्ह और हल्की आग देखे जाने की सूचना मिली है।

इन संकेतों के आधार पर रेस्क्यू टीमों ने उस इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। फिलहाल विमान और उसमें सवार लोगों की स्थिति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस घटना ने एक बार फिर मलेशियाई विमानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।