Health -आंवला सेहत का खजाना, कई बीमारियों में देता है सुरक्षा

Read Time:  1 min
आंवला
आंवला
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और बढ़ते तनाव के बीच आंवला कई आम बीमारियों से बचाव में कारगर साबित होता है। आयुर्वेद में आंवला को अमृत के समान माना गया है। विटामिन-सी (Vitamin-C) से भरपूर यह फल न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि आंखों, बालों और त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी है।

इम्युनिटी बढ़ाने में आंवला बेहद असरदार

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आंवले को सही तरीके से और नियमित रूप से आहार में शामिल किया जाए, तो यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। यह संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद करता है।

डायबिटीज और पाचन संबंधी समस्याओं में लाभ

डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। रोजाना आंवले के रस का शहद के साथ सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। एसिडिटी, गैस (Acidity Gas) और पेट की जलन जैसी समस्याओं में आंवले का जूस या पाउडर राहत पहुंचाता है।

पथरी और एनीमिया में भी कारगर

आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार पथरी (Stones) की समस्या में भी आंवला लाभकारी हो सकता है। नियमित सेवन से यह मूत्र तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक माना जाता है। इसके अलावा खून की कमी यानी एनीमिया में भी आंवला फायदेमंद है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बेहतर होता है।

आंखों, दांतों और बुखार में भी राहत

आंखों की सेहत के लिए आंवला बेहद उपयोगी माना जाता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने और थकान कम करने में मदद करता है। वहीं बुखार, दांतों के दर्द और मसूड़ों की परेशानी में भी आंवले का उपयोग किया जाता है। शरीर में अधिक गर्मी होने पर यह ठंडक प्रदान करता है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद

मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आंवला काफी अहम है। इसे याददाश्त बढ़ाने और दिमाग को तेज रखने वाला फल माना जाता है। नियमित सेवन से मानसिक थकान कम होती है और एकाग्रता बढ़ती है।

Read also : Venezuela: वेनेजुएला तेल पर अमेरिका की चाल

त्वचा और बालों के लिए प्राकृतिक वरदान

सौंदर्य के लिहाज से भी आंवला किसी वरदान से कम नहीं है। यह त्वचा को साफ, चमकदार और जवां बनाए रखने में मदद करता है। बालों के लिए आंवला एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है। इसके सेवन या प्रयोग से बाल मजबूत, घने और चमकदार बनते हैं और समय से पहले सफेद होने की समस्या भी कम होती है।

आंवला गर्म होता है या ठंडा?

आंवला स्वभाव से ठंडा (शीतल) होता है और शरीर को अंदर से ठंडक पहुँचाता है, इसलिए गर्मी में इसका सेवन बहुत फायदेमंद है, लेकिन सर्दी, खांसी या कफ की समस्या होने पर इसके सेवन से बचना चाहिए क्योंकि यह कफ को बढ़ा सकता है.  

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।