बेहाला,। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Vidhan Shaba Elections) के दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर होने वाले मतदान से पहले सोमवार शाम चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Sah) ने बेहाला पश्चिम में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया और जीत का दावा किया
अमित शाह का रोड शो और बड़ा दावा
रोड शो के दौरान अमित शाह ने कहा कि बंगाल के आखिरी चरण का मतदान नया इतिहास रचेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि हर एक वोट परिवर्तन की मजबूत नींव रखेगा और राज्य में कमल खिलेगा। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
ममता बनर्जी के आरोपों पर पलटवार
इस दौरान अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) के उस आरोप पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए बाहरी लोगों को पैसे देकर ला रही है। शाह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ को देखकर ही स्पष्ट है कि यह स्थानीय जनता का समर्थन है। उन्होंने कहा कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और लोगों को इस तरह की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
चुनावी हिंसा के मुद्दे पर बयान
बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच कथित भिड़ंत के सवाल पर शाह ने कहा कि इस बार चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बंगाल में चुनाव के दौरान व्यापक हिंसा होती थी, लेकिन इस बार स्थिति काफी बेहतर है।
अन्य पढ़े: वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित और आकर्षक निवेश
मतदान की तैयारी और आंकड़े
गौरतलब है कि पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान हो चुका है, जिसमें करीब 92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। हालांकि कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी सामने आई थीं। अब दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होना है, जिसके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
Read More :