Weather Alert : गुजरात, राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट

Read Time:  1 min
रेड अलर्ट
रेड अलर्ट
FONT SIZE
GET APP

मानसून (Mansoon)देश के 75 फीसदी हिस्सों को कवर कर चुका है। मौसम विभाग ने गुजरात, ओडिशा और झारखंड के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड के कम से कम 11 जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जतायी है। मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश के निचले इलाकों में स्थिति गंभीर होगी। IMD ने कहा कि झारखंड के 11 जिलों के साथ-साथ निकटवर्ती राज्य ओडिशा के चार जिलों में भी अचानक बाढ़ आने का खतरा है।

झारखंड में रेड अलर्ट जारी

IMD ने झारखंड के बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लातेहार, गुमला, रांची, सरायकेला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिले में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है। पूर्वी UP के 13 जिलों में भी आज भारी बारिश की चेतावनी है।

फ्लश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन भेजी गई

भारतीय मौसम विभाग ने सभी क्षेत्रीय मौसम केंद्र, मुंबई IMD, भुवनेश्वर IMD, रांची IMD, अहमदाबाद IMD को नेशनल फ्लड गाइडेंस बुलेटिन भेजी है। विभाग ने ओडिशा और उससे सटे इलाकों के अलावा पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों, झारखंड, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा मौसम केंद्रों को अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी राजस्थान, असम मेघालय के जलाशयों में पानी भर गया है। IMD ने कहा कि देश के कई इलाकों में अगले 24 घंटे में 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

घरों और दुकानों में भर गया पानी

भारी बारिश के चलते गुजरात के अहमबादा, वापी और राजकोट में भारी बारिश से सड़कों, घरों और दुकानों में पानी भर गया है। सावरकुंडला, राजुला में नदियां उफान पर आ गई हैं। नवसारी, वलसाड, डांग, दमण और दादरा नगर हवेली के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा रूट पर तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।

बारिश के चलते दिल्ली का AQI सुधरा

दिल्ली में प्री-मानसून एक्टिविटी के कारण रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार हुआ है। दिल्ली का AQI 81 पर आ गया है। इससे पहले सबसे साफ हवा 29 सितंबर 2024 को दर्ज की गई थी, तब AQI 76 दर्ज किया गया था।

Read more : Air Port के पास से हटाए जाएंगे सीमा से अधिक ऊंचाई वाले पेड़ व भवन

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।